IMDb Most Awaited Indian Movies की लिस्ट से गायब दिखी सलमान खान की मूवी Tiger 3, गदर 2 के लिए बेताब दिखे फैंस

आईएमडीबी ने बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की लिस्ट की घोषणा की. इस लिस्ट में दस भारतीय फिल्में शामिल हैं, जिन्हें भारत में 1 मई से 31 अगस्त के बीच रिलीज करने की योजना है. इस लिस्ट में नंबर एक पर शाहरुख खान की फिल्म जवान है.

IMDb Most Awaited Indian Movies: आईएमडीबी ने उन फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिनका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है. इस लिस्ट में शाहरुख खान की जवान से लेकर सनी देओल की गदर 2 शामिल है. इन फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज है. इस लिस्ट में और भी ऐसी फिल्में है जिसे लेकर लोग काफी एक्साइटेड है. चलिए आपको बताते है टॉप 10 मूवीज की लिस्ट.

IMDb Most Awaited Indian Movies

आईएमडीबी ने बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की लिस्ट की घोषणा की. इस लिस्ट में दस भारतीय फिल्में शामिल हैं, जिन्हें भारत में 1 मई से 31 अगस्त के बीच रिलीज करने की योजना है. इस लिस्ट में नंबर एक पर शाहरुख खान की फिल्म जवान है, जिसमें उनके साथ विजय सेतुपति और नयनतारा है. ये 2 जून को रिलीज हो रही है. वहीं, दूसरे नंबर पर फिल्म एनिमल है. फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ है. ये 11 अगस्त को रिलीज होगी.


गदर 2 को लेकर बेताब है फैंस

तीसरे नंबर पर आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसमें प्रभास मुख्य भूमिका में हैं. चौथे नंबर पर सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की गदर 2, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पांचवें नंबर पर छत्रपति है, जो 12 मई को रिलीज होगी. छठे नंबर पर अजय देवगन की फिल्म मैदान है, जो 23 जून को सिनेमाघरों में आएगी.

Also Read: KKBKKJ का ये सीन हो रहा वायरल, एक हाथ से भाईजान ने उठाया गाड़ी, फैंस बोले- सिर्फ धर्मेंद्र और सनी…
आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में से गायब दिखी टाइगर 3

सातवें नंबर पर योद्धा जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशी खन्ना है और ये 7 जुलाई को रिलीज होगी. आठवें नंबर पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है, जो 28 जुलाई को रिलीज होगी. वहीं, नौवे नंबर पर फिल्म हनुमान और फिल्म कस्टडी है. बता दें कि आईएमडीबी की इस टॉप 10 लिस्ट में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >