CM ममता बनर्जी से मिले सलमान खान, जानें आधे घंटे की मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात?

सलमान खान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर करीब 30 मिनट बिताए. अभिनेता देर शाम को आयोजित होने वाले ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए शहर में थे.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से यहां कालीघाट स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. सलमान शाम करीब 4.25 बजे मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे, इस दौरान सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक सड़कों पर जमा हो गए. ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने सिनेमा की दुनिया से लेकर कला, समाज और लोगों के विकास तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

ममता बनर्जी से मिले सलमान खान

ममता बनर्जी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘आज मेरे निवास पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सलमान खान जी से मिलकर और उनके साथ बातचीत करके मुझे बेहद खुशी हुई. हमने सिनेमा की दुनिया से लेकर कला, समाज और लोगों के विकास तक विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की. व्यस्त कार्यक्रम के बीच यहां आने के लिए मैं सलमान का विशेष आभार व्यक्त करती हूं. वह बेहतर स्वास्थ्य के साथ सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहें. मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं.’’

सलमान ने मुख्यमंत्री आवास पर आधे घंटे बिताए

अधिकारियों ने कहा कि सलमान ने मुख्यमंत्री आवास पर करीब 30 मिनट बिताए. अभिनेता देर शाम को आयोजित होने वाले ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए शहर में थे. अधिकारियों के मुताबिक जिस होटल में सलमान ठहरे हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान हाल ही में किसी की भाई किसी की जान में नजर आए थे. सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है, जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म इस ईद पर रिलीज हुई थी.

Also Read: Panchayat 3 में नजर नहीं आएंगे जितेन्द्र कुमार? TVF से हुई अनबन, राइटर चंदन कुमार ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >