सलमान खान ने ठुकराया था ये फिल्म, बोले – ये सनी देओल जैसी फिल्म है, फिर उसी रोल में मचाया धमाल

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच एक इंटरव्यू में डायरेक्टर पुनीत इस्सर ने बताया कि सलमान फिल्म गर्व नहीं करना चाहते थे. हालांकि पुनीत ने इस फिल्म के लिए भाईजान को कैसे मनाया, इसे बारे में भी उन्होंने बताया.

सलमान खान की फिल्म गर्व प्राइड एंड ऑनर याद हैं आपको. ये फिल्म साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान ने पुलिस इंस्पेक्टर अर्जुन राणावत की भूमिका निभाई थी. हालांकि एक्टर ये मूवी नहीं करना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए मेकर्स को किसी और एक्टर का नाम सुझाया था. इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर पुनीत इस्सर ने किया है. अब वह कौन सा एक्टर है, इसके बारे में बताते हैं.

सलमान खान चाहते थे गर्व में सनी देओल करें काम

यूट्यूब चैनल डिजिटल डॉक्युमेंट्री के साथ एक इंटरव्यू में पुनीत इस्सर ने फिल्म गर्व से जुड़ा एक किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि, ”सलमान और मैं बहुत सालों से दोस्त हैं. हमने साथ में एक्टर्स के तौर पर कई सालों तक काम किया है. मैंने उनसे कहा था कि मैं कुछ लिख रहा हूं. उन्होंने गर्व की कहानी सुनी और उन्हें काफी पसंद आई. उन्होंने मुझसे कहा कि इसे लेकर आप मेरे पास क्यों आए. सलमान को लगा कि ये फिल्म सनी देओल के जॉनर की है. सलमान ऐसी फिल्में कभी नहीं करते थे.”

पुनीत इस्सर ने सलमान खान को गर्व करने के लिए इस तरह का मनाया

पुनीत इस्सर ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सलमान को फिल्म में काम करने को मनाया. पुनीत बताते हैं, मैंने सलमान को कहा कि अब आपको अपनी इमेज तोड़ने की जरूरत है. उनकी इमेज एक लवर बॉय के रूप में है और कॉमेडी से ज्यादा जुड़ी हुई थी. उन्होंने हम आपके हैं कौन, बीवी नंबर 1, जुड़वां जैसी मूवीज की थी औप वह एक बहुत बड़े स्टार थे और उन्हें अपनी इमेज बदलने की जरूरत थी. उन्हें फिल्में की कहानी पसंद आई और वह इसे करने के लिए मान गए. उनके साथ काम करके मजा आया और वह यारों के यार है. उन्होंने इस किरदार के लिए खुद को समर्पित कर दिया.”

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >