क्या सच में गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान? वायरल पोस्ट में दावा- घरवाले इलाज कराने का दबाव बना रहे हैं

Salman Khan Health Issue: सलमान खान की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. पोस्ट में दावा किया गया है कि वह इलाज छोड़कर अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं.

Salman Khan Health Issue: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले नाम) पर एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सुपरस्टार सलमान खान के फैंस को चिंता में डाल दिया है. इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है. घरवाले उन्हें इलाज के लिए अमेरिका (USA) जाने को कह रहे हैं, लेकिन सलमान अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के चक्कर में इलाज के लिए नहीं जा रहे हैं. हालांकि, इस वायरल पोस्ट में कितनी सच्चाई है, इसकी अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं हुई है.

Salman Khan Viral Post Claim: वायरल पोस्ट में क्या कहा गया?

वायरल पोस्ट लिखने वाले यूजर ने बताया, “मैंने कुछ दिन पहले भी पोस्ट किया था कि सलमान भाई की तबीयत ठीक नहीं है, पर किसी ने यकीन नहीं किया. कल भाई सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में गए थे. वहां साफ दिख रहा है कि सलमान खान का वजन फिर से बढ़ गया है और उनका पेट भी बाहर आ गया है.”

पोस्ट में आगे लिखा है, “घरवाले उन पर अमेरिका जाकर इलाज कराने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन भाईजान किसी भी कीमत पर डायरेक्टर वमशी की फिल्म को पूरा करना चाहते हैं. वह नहीं चाहते कि फिल्म लेट होने पर कोई उन पर उंगली उठाए.”

यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary Divorce: सपना पर था अफेयर का शक, इसलिए मारपीट करता था पति? को-स्टार का बड़ा दावा

Is Salman Khan’s Weight Gain Linked to Illness?: बीमारी की वजह से बढ़ रहा है वजन?

पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान को ‘ट्राइजेमिनल’ (एक तरह की नसों की बीमारी) नाम की समस्या है. इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों (स्टेरॉयड) की वजह से उनका वजन कभी अचानक बहुत बढ़ जाता है, तो कभी कम हो जाता है. पोस्ट लिखने वाले ने सलमान के सभी फैंस से अपील की है कि वे सब मिलकर भाईजान से रिक्वेस्ट करें कि वह फिल्मों से पहले अपने इलाज पर ध्यान दें.

Salman Khan Upcoming Movies: किन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान?

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की नई एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके अलावा खबरें हैं कि वह अक्टूबर 2026 से राज और डीके की फिल्म पर भी काम शुरू कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान फरहान अख्तर के साथ एक बड़े पीरियड ड्रामा को लेकर भी बातचीत कर रहे हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह फिल्म 2027 की गर्मियों में फ्लोर पर जा सकती है.

इसी बिजी शेड्यूल की वजह से वह फिलहाल अपना इलाज टाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >