Salman Khan: सलमान खान को मिली धमकी का सच आया सामने, गैंगस्टर नहीं, इस शातिर का था पूरा खेल

बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan को गैंगस्टर के नाम पर मिली धमकी की कहानी फर्जी निकली. मुंबई पुलिस ने फर्जी पहचान और नकली WhatsApp चैट के जरिए पैसे ऐंठने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में बिहार के सिवान से पैसों के लेन-देन का भी सुराग मिला है

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी मिलने के मामले में मुंबई पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.  पुलिस के मुताबिक, एक्टर को गैंगस्टर या किसी संगठित अपराध गिरोह की ओर से धमकी दिए जाने की कहानी कथित तौर पर फर्जी थी. आरोप है कि एक शख्स ने फर्जी पहचान और नकली WhatsApp चैट तैयार कर सलमान खान को डराने और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और जांच अभी जारी है.

Salman Khan Fake Extortion Scama: फर्जी WhatsApp चैट से रची गई कहानी

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग पहचान और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का इस्तेमाल करके ऐसी WhatsApp बातचीत तैयार की, जिससे यह लगे कि कोई आर्गेनाईजेशन फेक आइडेंटिटी से सलमान खान को धमकी दे रहा है. पुलिस को जांच के दौरान इन चैट्स में कई विसंगतियां मिलीं. इसके बाद आरोपी के दावों की गहराई से जांच शुरू की गई.

पुलिस ने उन जगहों की CCTV फुटेज भी खंगाली, जहां आरोपी ने कथित तौर पर कुछ लोगों से मिलने का दावा किया था। हालांकि, फुटेज में उन लोगों से मुलाकात का कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिला. इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने पूरी कहानी खुद तैयार की थी और इसका मकसद सलमान खान को डराकर पैसे हासिल करना था.

">

जांच के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किए. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों डिवाइस जब्त किए. कथित तौर पर फर्जी WhatsApp चैट के स्क्रीनशॉट भी गवाहों की मौजूदगी में जब्त किए गए हैं.

The Accused Received Money From Siwan Bihar: बिहार के सिवान से जुड़े पैसों का लेन-देन

जब इन्वेस्टीगेशन हुई तो उसमें करीब 1.30 लाख रुपये के लेनदेन की बात भी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को कथित तौर पर बिहार के सिवान से PhonePe के जरिए पैसे मिले थे. इसके बाद यह पैसा बांद्रा में एक मनी ट्रांसफर एजेंट के जरिए नकद लिया गया.

पुलिस अब इस पूरे लेन-देन और इसके पीछे मौजूद लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

Salman and Threat Connection: सलमान को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं. ऐसे में फर्जी धमकी के जरिए कथित तौर पर रंगदारी वसूलने की कोशिश का यह मामला खासा गंभीर माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की उम्मीद है.

सलमान खान, फोटो इंस्टाग्राम

Salman Khan Work Front: सलमान खान वर्कफ्रंट 

काम की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘बिग बॉस 20’ के होस्ट के तौर पर वापसी करने वाले हैं. शो के नए सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर को होने की रिपोर्ट है. इसके अलावा अभिनेता की आने वाली फिल्मों को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप... फिर भी सनी देओल के फैन हुए सलमान खान, करण को फोन कर कही ये बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >