धरती का स्वर्ग नर्क में बदल रहा है… पहलगाम आतंकी हमले पर छलका सलमान खान का दर्द

सलमान खान ने पहलगाम में हुए चौंकाने वाले आतंकी हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि पृथ्वी के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को नर्क में तब्दील किया जा रहा है. जिन मासूमों की जान गई है. वह दुर्भाग्यपूर्ण है. दरअसल 22 अप्रैल को पहलगाम इलाके में सैलानियों पर कुछ आंतकवादियों ने हमला कर दिया था. इसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए. इस हमले से पूरा देश हिल गया है. कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसमें मारे गए लोगों पर दुख जताया. सलमान खान भी लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने इस जघन्य कृत्य में निर्दोष लोगों को निशाना बनाए जाने की निंदा की.

पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले सलमान खान

सलमान खान ने पहलगाम हमले की निंदा की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “धरती का स्वर्ग माना जाने वाला कश्मीर नर्क में तब्दील हो रहा है. निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है. एक भी निर्दोष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है.”

शाहरुख खान ने भी जताया दुख

इससे पहले शाहरुख खान ने भी कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले पर दुख और गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने लिखा, “पहलगाम में हुए विश्वासघात और हिंसा के अमानवीय कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. ऐसे समय में, हम केवल भगवान की ओर मुड़ सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं. हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय पाएं.”

इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनू सूद, अनुपम खेर, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और अल्लू अर्जुन समेत कई अन्य हस्तियों ने भी आतंकवादी हमले पर दुख और गुस्सा जताया है. लश्कर से जुड़े आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर पहलगाम में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की. इस घटना में करीब 26 लोग मारे गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षा बलों को बताया कि दो से तीन लोग सैन्य वर्दी पहने हुए आए और उन पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जो घोड़े पर सवार होकर पहलगाम के बैसरन मीडोज का आनंद ले रहे थे. लश्कर की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली.

यह भी पढ़ें- Jaat ने गदर-एक प्रेम कथा के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >