Sikandar को बॉलीवुड से सपोर्ट ना मिलने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें ऐसा लगता होगा कि जरूरत…

Sikandar: सलमान खान की 'सिकंदर' रिलीज हो गई है, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम है. फिल्म अभी तक 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. इस बीच एक्टर से एक इंटरव्यू में पूछा क्या कि उनकी फिल्म को बॉलीवुड से क्यों सपोर्ट नहीं मिला.

Sikandar: फिल्म सिकंदर में सलमान खान दमदार और इंटेंस किरदार में नजर आए हैं. फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज़ था, लेकिन ये क्रेज सिनेमाघरों में देखने नहीं मिला. शुरुआती दिनों में मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसकी कमाई घटती जा रही है. एक्शन और इमोशनल ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना भी हैं. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गई है और इसने 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया. इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि बॉलीवुड उनकी फिल्म को सपोर्ट करने के मामले में चुप है.

‘सिकंदर’ को बॉलीवुड से सपोर्ट ना मिलने पर सलमान खान के कही ये बात

‘सिकंदर’ की रिलीज के बीच सलमान खान का ‘बॉलीवुड बबल’ के साथ एक इंटरव्यू वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर ने अपनी फिल्मों को बॉलीवुड से सपोर्ट ना मिलने पर बात करते नजर आए. होस्ट ने कहा कि कैसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री उनकी फिल्म पर चुप है, जबकि सलमान अक्सर अपने साथ काम करने वालों और फ्रेंड्स की मूवीज को प्रमोट करते हैं. इसपर एक्टर ने कहा, ‘उन्हें ऐसा लगता होगा कि जरूरत नहीं पड़ती मुझे, लेकिन सबको जरूरत पड़ती है.’

सलमान खान ने जाट की तारीफ की

सलमान खान ने इसके बाद आने वाली फिल्मों और उनके रिलीज को लेकर बात करने लगे, जिसमें उन्होंने फिर से अपने साथियों को सपोर्ट किया. एक्टर ने सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ को लेकर कहा कि ये 10 अप्रैल को आने वाली है और इसकी तारीफ भी की. साथ ही सलमान ने फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’की भी तारीफ की, जिसमें मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं.

‘सिकंदर’ का कलेक्शन

‘सिकंदर’ ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दूसरे दिन मूवी ने 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ रुपये कमाए. अब फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है. चार दिन में मूवी ने 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें-  Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >