Saiyaara: कौन हैं अहान पांडे की रूमर्ड GF श्रुति चौहान, जिसने एक्टर के लिए लिखा- I LOVE YOU

Saiyaara: फिल्म सैयारा ने चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली. फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है. मूवी से अहान पांडे ने डेब्यू किया है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि अहान एक्ट्रेस श्रुति चौहान को डेट कर रहे हैं. आइए आपको श्रुति के बारे में बताते हैं.

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म सैयारा से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. समीक्षकों ने फिल्म को अच्छे रिव्यूज दिए. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग चार दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. एक लंबे समय के बाद दो नये कलाकारों की मूवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इस बीच अहान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड श्रुति चौहान ने मूवी का रिव्यू किया है. आइए आपको बताते हैं श्रुति के बारे में.

श्रुति चौहान ने फिल्म सैयारा का किया रिव्यू

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि अहान पांडे 27 साल की एक्ट्रेस और मॉडल श्रुति चौहान को डेट कर रहे हैं. दरअसल, श्रुति ने फिल्म सैयारा का रिव्यू कर अहान को आई लव यू कहा, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ने लगी. हालांकि इन अफवाहों को दोनों में से किसी ने भी स्वीकार नहीं किया है. श्रुति ने लिखा, “ये फिर से मोहित सूरी का जादू है सिनेमाघरों में और इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता. अनीत पड्डा आप वाकई बेहद खूबसूरत और शानदार हैं.” अहान के लिए उन्होंने लिखा, “उस लड़के के लिए जिसने पूरी जिंदगी इस पल का सपना देखा. जिसने तब भी विश्वास रखा जब कोई और नहीं रख पाया. जिसने इस पल के लिए सब कुछ झोंक दिया. जो इस मुकाम का सबसे ज़्यादा हकदार है. ये मंच तुम्हारा है अहान. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, तुम पर गर्व है. मैं रो रही हूं और बस यही दुआ कर रही हूं कि तुम्हारे लिए ऐसे कई और मौके आएं. अब दुनिया तुम्हें और तुम्हारी काबिलियत को जान पाएगी.”

कौन हैं श्रुति चौहान?

श्रुति चौहान एक मॉडल और एक्ट्रेस है. वह जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में माया के किरदार में नजर आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह जयपुर से आती है और उमके पास आर्ट्स की डिग्री है. हाल ही में वह म्यूजिक वीडियो हद से में जुबिन नौटियाल के साथ नजर आई थी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर उनके 224K फॉलोएर्स हैं. इंस्टा पर उनकी बेहत ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >