Saiyaara: अहान पांडे की फिल्म का वरुण धवन ने किया रिव्यू, कहा- मोहित सूरी ये आपकी बेस्ट फिल्म है

Saiyaara: मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. अब वरुण धवन ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म उनके दिल को छू गई और यादगार बन गई.

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित रोमांटिक फिल्म सैयारा चुपचाप सिनेमाघरों में आई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई. यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित मूवी ने रिलीज के बाद से ही धूम मचा रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमेस्ट्री को देख फैंस काफी इम्प्रेस हो गए. मूवी को दर्शकों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स से भी प्यार मिल रहा है. आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे जैसे सेलेब्स ने मोहित सूरी की फिल्म की जमकर तारीफ की. अब वरुण धवन ने मूवी का रिव्यू किया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

वरुण धवन ने सैयारा का किया रिव्यू

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘सैयारा’ का पोस्टर शेयर कर लिखा, “कभी-कभी ही किसी फिल्म को देखने के बाद ऐसा महसूस होता है जैसे हैंगओवर हो गया हो. ये फिल्म मेरे साथ रह गई है और मुझे यकीन है कि हम सबके साथ सालों तक रहेगी. मोहित सूरी ये आपकी बेस्ट फिल्म है, आप वाकई स्टार हो.” इतना ही नहीं वरुण ने अहान पांडे का तारीफ करते हुए लिखा, मैं क्या कहूं, तुम बहुत ही अच्छे और ईमानदार लगे. हर सीन में तुमने मुझे अपने साथ जोड़े रखा. अनीत पड्डा के लिए वरुण ने लिखा, तुम्हारा चेहरा देखकर हर किसी का दिल पिघल गया, तुम कमाल हो, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे. पूरी टीम हर मामले में एक लीडर है.”

अहान पांडे ने लिखा- ये सब बहुत ही सपने जैसा लग रहा है

अहान पांडे ने वरुण धवन की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, “आपकी फिल्मों को देखकर बड़ा हुआ हूं और अब यह जानना कि आपने मेरी पहली फिल्म देखी ये एक फुल सर्कल जैसा पल है. धन्यवाद, ये सब बहुत ही सपने जैसा लग रहा है.” बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और मूवी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी, इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और वेब सीरीज, देखिए लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >