Saiyaara का बुखार रणबीर कपूर पर भी चढ़ा, फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच सिर्फ 3 शब्द में कही ये बात

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का भी सपोर्ट और प्यार मिला. आलिया भट्ट ने फिल्म को शानदार बताया था और अब रणबीर कपूर ने मूवी के लिए चियर किया है.

Saiyaara: मोहित सूरी की सैयारा से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म ने 15 दिन में अबतक 280 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. सोशल मीडिया पर सिर्फ फिल्म की बातें हो रही है. जिस तरह से मूवी को दर्शकों से प्यार मिला, वह देखने लायक था. मूवी को युवाओं ने ज्यादा पसंद किया. सिनेमाघरों से ऐसे कई वीडियोज सामने आए, जिसमें कपल्स काफी इमोशनल होते दिखे. मूवी को अबतक कई स्टार्स ने सपोर्ट किया और अब इसमें रणबीर कपूर शामिल हो गए.

दरअसल, विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रणबीर कपूर काफी स्टाइलिश लुक में नजर आए. उन्होंने फोटोग्राफरों को पोज दिए और उनसे पूछा कि सैयारा देखी क्या. वहीं, मोहित सूरी ने एनडीटीवी संग एक इंटरव्यू में बताया कि रणबीर को ये फिल्म काफी पसंद आई और उन्होंने फोन कर सैयारा की तारीफ की. मोहित ने बताया, रणबीर ने मुझे फोन कर फिल्म की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अभी तुझे बहुत फिल्में बनानी है. अभी थोड़ा आराम से काम कर. एंजॉय कर.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ओपनिंग डे पर होगी हिट या फुस्स, रेड 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >