Saiyaara On OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, अब इस ओटीटी पर दस्तक देगी सैयारा, नोट कर लें डेट

Saiyaara On OTT: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. अब मूवी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. अगर अभी तक आपने इसे नहीं देखा है, तो इस हफ्ते जरूर देख डालिए.

Saiyaara On OTT Release Date: बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने के बाद, मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह मूवी भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म है. इसने भारत में 329 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया. आइये जानते हैं आप घर बैठे इसे किस ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

सैयारा कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा सैयारा को 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. ओटीटी दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की. जिसमें फिल्म का धांसू पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ”बस कुछ पल बाकी हैं, फिर सैयारा की कहानी होगी आपकी… सैयारा देखें, 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर.” ये फिल्म 190 देशों में स्ट्रीम होगी.

नेटफ्लिक्स पर सैयारा की रिलीज पर क्या बोले मोहित सूरी

नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज के बारे में बात करते हुए मोहित सूरी ने कहा, “सैयारा मेरे लिए हमेशा एक बेहद खास फिल्म रहेगी और जिस तरह से दर्शकों ने इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में सराहा, वह कमाल का था. फिल्म नेटफ्लिक्स पर अपना सफर शुरू कर रही है, लोग कृष और वाणी की प्रेम कहानी से रूबरू होंगे. दुनिया के हर कोने में, हर जगह दिलों को छू लेगी.” सैयारा एक गायक कृष (अहान) की रोमांटिक कहानी है, जो पत्रकार से गीतकार बनीं (अनीत) से प्यार करता है. हालांकि, उसे शुरुआती अल्जाइमर का पता चलने से उनकी दुनिया उलट-पुलट हो जाती है. दोनों कैसे मिलते यह देखने वाली है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: अनीत पड्डा के हटाए गए सीन को लेकर मचा बवाल, ओटीटी रिलीज से पहले दर्शकों ने अनकट वर्जन की रखी डिमांड

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल ने 8 साल से गायब दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह आती है, तो रौनक आएगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >