Saiyaara: मोहित सूरी ने सैयारा का सीक्वल बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आदित्य चोपड़ा का मानना है कि जादू खराब नहीं करना चाहिए

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित रोमांटिक ड्रामा सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. सोशल मीडिया पर फैंस सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं. इसी बीच डायरेक्टर ने इसपर रिएक्ट किया.

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. इसने अब तक 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली. ऐसे में सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या इसका सीक्वल बनेगा. अब डायरेक्टर मोहित सूरी ने इसपर रिएक्ट किया.

मोहित सूरी ने सैयारा के सीक्वल पर कही ये बात

मोहित सूरी ने फरीदून शहरयार के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “यह निर्माता का फैसला है. मेरे पास कई सीक्वल हैं. मैं फिलहाल उसे करने में लगा हुआ हूं.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आदित्य चोपड़ा का मानना है कि अगर कोई फिल्म क्लासिक बन जाती है, तो हमें दूसरा सीक्वल बनाकर उसका जादू खराब नहीं करना चाहिए.”

मोहित सूरी ने बनाई है कई सीक्वल

मोहित सूरी ने इससे पहले कई फिल्मों के सीक्वल बनाए है. जिसमें मर्डर 2, आशिकी 2, एक विलेन रिटर्न्स और राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज शामिल है. हालांकि, इनमें से सभी फिल्में ओरिजनल जैसी जादू नहीं दोहरा पाई.

सैयारा के बारे में

मोहित सूरी की ओर से निर्देशित “सैयारा” ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसने दुनिया भर में 500 करोड़ से अधिक की कमाई करते हुए, रिकॉर्ड तोड़ दिए और अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय रोमांटिक फिल्म बन गई. बिना किसी प्रमोशन के, यह फिल्म फैंस के दिलों में जाकर बस गई. इसके गाने चार्टबस्टर पर ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस रिपीट मोड में इसे सुन रहे हैं. यह साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है. इसने हाउसफुल 5, रेड 2, जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसी मूवीज को पछाड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Tehran On OTT: जॉन अब्राहम ने तेहरान के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- निराशा और हताशा जरूर…

यह भी पढ़ें- War 2 Movie Review: रोमांच और बेजोड़ एक्शन फिल्म को बनाती है ब्लॉकबस्टर, ऋतिक रोशन-एनटीआर की जोड़ी ने मचाया धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >