Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर हिट सैयारा ने 300 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, इस मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें टोटल कलेक्शन

Saiyaara Box Office Collection Day 18: मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा सैयारा रिलीज के 18 दिनों बाद भी पूरे फॉर्म में कमाई कर रही है. इसने सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 को पटखनी दे दी. मूवी फाइनली 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई और इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

Saiyaara Box Office Collection Day 18: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और अहान पांडे, अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद मूवी की कमाई में कोई गिरावट नहीं आई और अब भी ये नए रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. अब रोमांटिक ड्रामा ने नया माइलस्टोन पार करते हुए 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली.

300 करोड़ के क्लब में सैयारा ने मारी एंट्री

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा 18वें दिन 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. मूवी ने वाईआरएफ की अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों, अली अब्बास जफर की 2016 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सुल्तान’ (300.45 करोड़ रुपये), जिसमें सलमान खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे की घरेलू कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही इसने कल्कि 2898 के भी रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

सैयारा का डे वाइज कलेक्शन

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 10- 31.18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 11- 9.25 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 12- 10 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 13- 7 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 14- 6.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 15- 4.25 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 16- 6.35 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 17- 8 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 18- 0.36 करोड़

नेट कमाई- 300.11 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Viral Video: कोरिया के बच्चों को जब टीचर ने खिखाया ये खतरनाक भोजपुरी, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >