Saiyaara: अनीत पड्डा ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे डर है कि आगे…

Saiyaara: अनीत पड्डा और अहान पांडे स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रहा है. फिल्म ने भारत में 300 करोड़ और दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसी बीच अब रोमांटिक ड्रामा की हिरोइन ने फिल्म की सफलता का श्रेय दर्शकों को दिया और उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा.

Saiyaara: अनीत पड्डा की पहली फिल्म ‘सैयारा’, जिसमें उनके साथ अहान पांडे भी हैं, साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अब अपने तीसरे हफ्ते में भी, यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है और इसे फैंस का लगातार प्यार मिल रहा है. अब मूवी की हिरोईन इस ब्लॉकबस्टर सक्सेस से काफी इमोशनल हो गई और उन्होंने अपनी दिल की बात कही.

अनीत पड्डा ने सैयारा फिल्म की सफलता पर की बात

अनीत पड्डा ने सैयारा के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इंस्टाग्राम पर अपने किरदार वाणी की कुछ तस्वीरें शेयर की. जिसके कैप्शन में लिखा, ”अब मेरा डैज कम हो रहा है और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं आप लोगों से प्यार करती हूं. आपने मुझे सैयारा के बाद जो इतना प्यार दिया है, वो मेरे सीने में भारी पड़ रहा है और मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे वापस देने के अलावा और क्या करूं. मुझे डर है कि आगे क्या होगा, लेकिन जो कुछ भी मेरे पास है, चाहे मेरा एक छोटा सा हिस्सा ही क्यों न हो, मैं उसे सबके सामने रखूंगी.”

फैंस के लिए अनीत का प्यार भरा मैसेज

अनीत ने लास्ट में लिखा, ”अगर यह पोस्ट आपको हंसाता है, रुलाता है, या कोई ऐसी बात याद दिलाता है जिसे आप भूल गए थे, अगर यह आपको थोड़ा कम अकेला महसूस कराता है, तो शायद मैं यहीं के लिए हूं. मैं कोशिश करता रहूंगी, क्योंकि मैं आप लोगों से प्यार करती हूं.”

सैयारा ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

‘सैयारा’ सिर्फ दिल ही नहीं जीत रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी छा रही है. फिल्म ने भारत में पहले ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसकी कमाई हर दिन लगातार बढ़ रही है. वर्ल्डवाइड मूवी ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. जिसका श्रेय शक्तिशाली कहानी और अहान और अनीत के बीच शानदार केमिस्ट्री को जाता है.

यह भी पढ़ें-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में लेगी गीतांजलि एंट्री, अभीरा इस शख्स के साथ फिर से छोड़ देगी अरमान का घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >