Saiyaara: शूटिंग के आखिरी दिन रो पड़ी थी अनीत पड्डा, बोली- पूरे साल जो कर रहे थे, वो खत्म हो गया

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की म्यूजिकल ड्रामा सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर इतिहास रच दिया. मूवी ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसी बीच फिल्म की हीरोइन अनीत पड्डा ने खुलासा किया कि कैसे वह शूट के आखिरी दिन रो रही थी.

Saiyaara: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. छावा के बाद मूवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. म्यूजिकल ड्रामा को हर तरफ से प्यार मिल रहा है. हाल ही में मूवी की हीरोइन अनीत ने खुलासा किया कि शूटिंग के आखिरी दिन वह इमोशनल हो गई थी.

सैयारा के आखिरी दिन की शूटिंग के बाद इमोशनल हो गई थी अनीत पड्डा

अनीत पड्डा ने हॉलीवुड रिपोर्टर संग बातचीत में सैयारा फिल्म के आखिरी दिन की शूटिंग को याद किया. एक्ट्रेस ने कहा, “शूटिंग के लास्ट दिन मैं और अहान दोनों रो रहे थे. वहां मौजूद लोग कह रहे थे कि अभी तो बहुत कुछ करना है, कवर शूट और उसके बाद भी कुछ और काम हैं, लेकिन असल बात ये थी कि हम इस पूरे साल जो कर रहे थे, वो खत्म हो गया.”

सैयारा फिल्म के बारे में

सैयारा की कहानी संगीतकार कृष कपूर (अहान) और पत्रकार वाणी बत्रा (अनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है. कृष, वाणी की डायरी की कविताओं को गीतों में बुनकर गाना बनाता है. दोनों के बीच एक प्यारी सी लवस्टोरी शुरू हो जाती है. मूवी को दर्शकों, क्रिटिक्स और बॉलीवुड सेलेब्स का जमकर प्यार मिला. सभी ने डायरेक्टर मोहित सूरी से लेकर मेन लीड की तारीफ की. सैयारा ने भारत में 328.69 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. इसने हाउसफुल 5, रेड 2, जाट, केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office: डिजास्टर हुई अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2, कलेक्शन है बेहद निराशाजनक

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एक मिनट नहीं होंगे बोर, रिलीज हुई ये धांसू वेब सीरीज और फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >