Saiyaara की सुपरहिट सफलता पर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- आंखों में आंसू थे

Saiyaara की बड़ी सफलता के बाद अनीत पड्डा ने अपने स्कूल टीचर्स और बचपन की यादों के साथ एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. जानिए कैसे इस फिल्म ने उनकी जिंदगी बदली.

Saiyaara: यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर ना सिर्फ नई ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि इसमें नजर आए नए चेहरे भी दर्शकों के दिलों में बस गए. फिल्म में अहान पांडे के साथ लीड रोल निभा रहीं अनीत पड्डा ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म में अनीत ने ‘वाणी बत्रा’ का किरदार निभाया, जो बेहद मासूम, भावुक और मजबूत लड़की के रूप में दर्शकों को याद रह गई.

अब ऐसे फिल्म की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद लंबे समय से लाइमलाइट से दूर चल रहीं अनीत पड्डा हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. आइए बताते हैं इसमें उन्होंने क्या कुछ कहा.

स्कूल टीचर्स ने की तारीफ

अनीत पड्डा के शेयर किए गए इस वीडियो में उनके स्कूल Springdales के शिक्षक उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. कोई उनके थिएटर टैलेंट की बात करता है, तो कोई उनके जुनून और मेहनत की. इस वीडियो को देखकर अनीत की आंखें नम हो गईं.

“मेरे चेहरे पर मुस्कान थी और आंखों में आंसू”

वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लंबा भावुक कैप्शन शेयर किया. उन्होंने लिखा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे शब्दों में कैसे बयां करूं. यह देखते हुए मैं बस वहीं बैठी रही, मेरे चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान थी और आंखों में आंसू थे. डेल्स ही वह जगह है जहां मैं पली-बढ़ी हूं, जहां मैंने बड़े सपने देखना सीखा है, जहां लोगों ने मुझ पर तब से विश्वास किया जब मैं खुद पर विश्वास करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाई थी.”

बचपन से एक्ट्रेस बनने का सपना

अनीत ने आगे लिखा, “अब जब भी मैं किसी सेट पर कदम रखती हूं, तो मेरे अंदर एक हिस्सा होता है जो आज भी स्प्रिंगडेल की वर्दी पहने उस छोटी बच्ची जैसा होता है, जो क्लास में बैठी, इसी जिंदगी के बारे में सपने देखती रहती है.”

उन्होंने अपने शिक्षकों और गाइड्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो जो भी बनी हैं, उसमें स्कूल का बड़ा हाथ है. एक्ट्रेस ने लिखा, “आपने मुझे शिक्षा से कहीं बढ़कर दिया है, आपने मुझे मेरा एक ऐसा हिस्सा दिया है जिसे मैं कभी नहीं खोऊंगी. मुझे देखने के लिए, मेरा उत्साह बढ़ाने के लिए और यह याद दिलाने के लिए शुक्रिया कि मैं चाहे कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरे पास हमेशा लौटने के लिए एक घर होगा.”

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office: ‘कबीर सिंह’ को दुनियाभर में पछाड़कर ‘सैयारा’ बनी सबसे बड़ी रोमांटिक हिट, अगले निशाने पर प्रभास की ब्लॉकबस्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >