Saiyaara Box Office: सैयारा ने दूसरे वीकएंड फिर रचा इतिहास, शाहरुख-आमिर की इन ब्लॉकबस्टर्स को दे डाली पटखनी

Saiyaara Box Office: अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ ने दूसरे वीकेंड पर 75.50 करोड़ रुपये कमाकर ‘दंगल’, ‘पठान’, ‘संजू’, ‘केजीएफ 2’ जैसी फिल्मों को पछाड़ा है. जानें पूरा कलेक्शन रिपोर्ट.

Saiyaara Box Office: 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि अब इसने दूसरे वीकेंड में बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें शाहरुख की पठान और आमिर खान की ‘दंगल’ का नाम शामिल है.

दूसरे वीकेंड पर सैयारा की धमाकेदार कमाई

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड (दूसरे शुक्रवार से रविवार तक) में 75.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो ‘दंगल’, ‘पठान’, ‘संजू’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘केजीएफ 2 (हिंदी)’ जैसी फिल्मों से भी ज्यादा है.

उन्होंने अपने एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सैयारा’ का ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस सफर जारी है. यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सीधी टक्कर दे रही है. दूसरे वीकेंड की कमाई के आंकड़े ‘दंगल’, ‘पठान’, ‘संजू’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी दिग्गज फिल्मों से कहीं ज्यादा हैं.”

दूसरे वीकेंड की कमाई तुलना

फिल्म का नामदूसरे वीकेंड का कलेक्शन (₹ करोड़)
सैयारा75.50
दंगल73.70
पठान63.50
संजू62.97
बजरंगी भाईजान56.10
केजीएफ 2 (हिंदी)52.49

‘सैयारा’ बन रही है रिकॉर्ड मशीन

कम बजट (50-60 करोड़) में बनी सैयारा अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से बढ़ रही है. इसकी स्क्रीनप्ले, गाने, कैमेस्ट्री और इमोशनल कनेक्ट ने युवा दर्शकों का दिल जीत लिया है.

यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर है. फिल्म में अहान और अनीत पड्डा की नई जोड़ी को इतना प्यार मिल रहा है कि कई ट्रेड एक्सपर्ट इसे बॉलीवुड की नई सुपरहिट जोड़ी बता रहे हैं.

यह भी पढ़े: Saiyaara Worldwide Box Office Collection: अहान-अनीत की ‘सैयारा’ का दुनियाभर में बजा डंका, वर्ल्डवाइड छापे 300 करोड़ से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >