'ओमकारा' में ये किरदार निभाना चाहते थे सैफ अली खान, विशाल भारद्वाज ने ठुकराया ऑफर, बोले- 'आप बहुत हैंडसम हैं'

सैफ अली खान ने 'ओमकारा' फिल्म में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाकर अपनी इमेज बदली. उन्होंने खुलासा किया है कि वह शुरुआत में ओथेलो का किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन निर्देशक विशाल भारद्वाज ने उन्हें मना कर दिया था.

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओमकारा' भले ही रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन सालों बाद यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई. फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, कोंकणा सेन शर्मा समेत पूरी स्टारकास्ट ने दमदार एक्टिंग की थी. अब फिल्म के 20 साल पूरे होने से पहले सैफ ने लंगड़ा त्यागी को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह फिल्म में ओथेलो का किरदार निभाना चाहते थे, लेकिन निर्देशक विशाल भारद्वाज ने उन्हें इसके लिए मना कर दिया था.

सैफ अली खान बनना चाहते थे ओथेलो, विशाल ने क्यों किया मना?

सैफ अली खान ने IMDb के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर विशाल भारद्वाज के फोन के जरिए मिला था. उन्होंने कहा, "विशाल का फोन आया और उन्होंने कहा कि मैं शेक्सपियर पर कुछ करने की सोच रहा हूं. मैंने पूछा- क्या? उन्होंने कहा- हां, ओथेलो." सैफ ने आगे मजाकिया अंदाज में बताया कि जब विशाल उनके घर आए और फिल्म के बारे में बात कर रहे थे, तो उन्होंने खुद ओथेलो का किरदार निभाने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा, "मैंने पूछा कि क्या मैं ओथेलो का किरदार निभाऊं? इस पर विशाल ने कहा- नहीं, नहीं, आप इसे निभाने के लिए बहुत हैंडसम हैं."


सैफ अली खान, फोटो- इंस्टाग्राम

'ओमकारा' के लंगड़ा त्यागी ने बदल दी सैफ की इमेज

फिल्म में सैफ अली खान ने अजय देवगन के किरदार ओमकारा के सबसे करीबी साथी लंगड़ा त्यागी का रोल निभाया था. यह किरदार अपनी चालाकी, गुस्से और बदले की भावना के लिए काफी चर्चित हुआ. कहानी में लंगड़ा त्यागी ओमकारा का बेहद वफादार साथी होता है, लेकिन जब ओमकारा अगला बाहुबली बनाने के लिए पढ़े-लिखे और अमीर परिवार से आने वाले केसू (विवेक ओबेरॉय) को चुनता है, तो उसे यह बात पसंद नहीं आती. खुद को नजरअंदाज किए जाने से नाराज लंगड़ा त्यागी ओमकारा और केसू को बर्बाद करने की ठान लेता है.

सैफ अली खान की पिछली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म 'कर्तव्य' में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने ईमानदार पुलिस अधिकारी पवन मलिक का किरदार निभाया था, जो एक पत्रकार की सुरक्षा के लिए तैनात होता है. पत्रकार की हत्या के बाद वह पूरे मामले की जांच करता है.

ये भी पढ़ें: इस स्टार ने खोला बॉलीवुड का सीक्रेट, शादी छुपाने की दी गई थी हैरान करने वाली सलाह


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Amitabh Kumar

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >