Saif Offical Statement: सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

सैफ अली खान की टीम ने एक्टर के घर पर हुई चोरी को लेकर जानकारी दी. साथ ही टीम ने बताया कि फिलहाल एक्टर की सर्जरी हो रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सैफ अली खान हेल्‍थ अपडेट: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के पति पर हमला हुआ है. बुधवार देर रात हु सैफ और करीना के मुंबई स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया. इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी. उस व्यक्ति के साथ एक्टर की हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हो गए. उस चोर ने उनपर चाकू से हमला किया. एक्टर का इलाज अभी लीलावती हॉस्पिटल में किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही.

सैफ अली खान की टीम से आया ये बयान

सैफ अली खान की टीम का इस घटना पर बयान आ गया है. टीम के अनुसार, “सैफ अली खान के घर में चोरी की कोशिश की गई. फिलहाल उनकी सर्जरी अस्पताल में की जा रही है. हम मीडिया और फैंस से सब्र रहने की रिक्वेस्ट करते हैं. यह एक पुलिस मैटर है और हम लोग आपको इस सिचुएशन पर अपडेट देते रहेंगे.”

करीबी सूत्र ने बताया- जब सैफ बाहर आए तो…

सैफ अली खान के एक करीबी सूत्र ने स्क्रीन को बताया कि लगभग 1 बजे के एक चोर घर में घुस गया. उस चोर को घर के अंदर रहने वाली एक नैनी ने देखा और उसने चिल्लाकर सबको अर्लट कर दिया. घुसपैठिए के हाथ में चाकू था. जब सैफ बाहर आए तो उस चोर ने उसपर हमला कर दिया. हालांकि ये पता नहीं चला कि घटना के समय घर के अंदर कौन-कौन था.

सैफ अली खान इस फिल्म में आएंगे नजर

सैफ अली खान पिछली बार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ फिल्म देवरा पार्ट 1 में नजर आए थे. फिल्म पिछले साल 2024 में सिंतबर में रिलीज हुई थी. उनकी अपकमिंग फिल्म ज्वेल थीफ – द रेड सन चैप्टर है, जिसमें उनके साथ जयदीप अहलावत होंगे. रॉबी ग्रेवाल की ओर से यह फिल्म निर्देशित होगी. यह एक हीस्ट थ्रिलर मूवी होगी.

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान के घर में घुसे चोर, एक्टर पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में हुए एडमिट

यह भी पढ़ें- कुमार विश्वास ने करीना कपूर-सैफ अली खान पर तैमूर नाम को लेकर कसा तंज, कहा- अब अगर इसे हीरो बनाओगे तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >