Saif Ali Khan Net Worth: आलीशान घरों के मालिक हैं सैफ अली खान, गैराज में हैं महंगी कार, जानें बॉलीवुड के ‘नवाब’ की नेट वर्थ

Saif Ali Khan Net Worth: सैफ अली खान इस समय अस्पताल में एडमिट है. 16 जनवरी को एक्टर के घर एक चोर घुस आया और उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया. एक्टर को ‘बॉलीवुड का नवाब’ कहा जाता है और आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Saif Ali Khan Net Worth: बॉलीवुड के ‘नवाब’ सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में बुधवार को देर एक चोर घुस आया. चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए. एक्टर का इलाज अभी लीलावती अस्पताल में किया जा रहा है. एक्टर को 6 जगह चोट आई है और उनकी सर्जरी हो रही है. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है. इस बीच आपको सैफ के नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

सैफ अली खान की नेट वर्थ

सीएनबीसी टीवी 18 के अनुसार, साल 2023 में सैफ अली खान की नेट वर्थ 1,300 करोड़ रुपये है. एक्टर एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, व्यक्तिगत निवेश और बिजनेंस वेंचर से कमाई करते हैं. साल 2023 की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्टर सालाना 30 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं और कुछ सालों में उनकी फीस में 70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. एक्टर प्रति फिल्म 10-15 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं. इसके अलावा एक्टर के पास प्रोडक्शन बैनर हैं जिसका नाम इल्लुमिनाटी फिल्म्स और ब्लैक नाइट फिल्म्स है. एक्टर का क्लोथिंग ब्रांड हाउस ऑफ पटौदी ने मिंत्रा के साथ साझेदारी किया है. इससे भी एक्टर तगड़ी कमाई करते हैं.

सैफ अली खान के पास हैं कई आलीशान घर

सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर की कीमत 103 करोड़ रुपये है. इस आलीशान घर में सारी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद है. एक्टर के पटौदी हाउस की कीमत 800 करोड़ रुपये है. इसके अलावा स्विटजरलैंड में भी उनके पास एक घर है, जिसकी कीमत 33 करोड़ रुपये है. वहीं, उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कई लग्जरी कारें भी है. जीक्यू इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास मर्सिडीज-बेंज S350- 1.71 करोड़ रुपये, एक ऑडी Q7- 85-95 लाख और जीप रैंगलर- 62.64-66.64 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान के घर में घुसे चोर, एक्टर पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में हुए एडमिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >