Saif Ali Khan Attacked: सैफ पर हमले के वक्त कहां थीं करीना कपूर? अटैक के बाद उठे इन 8 सवालों का यहां जानें जवाब

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर उनके घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया, जो चोरी करने के मकसद से आया था. इस हमले के बाद कई सवाल सामने आ रहे हैं, जिसका जवाब आपको यहां बताते हैं.

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए. वह व्यक्ति एक्टर के घर चोरी करने के मकसद से आया था. एक्टर की सर्जरी अभी लीलावती अस्पताल में हो रही है. हमले को लेकर सैफ और करीना कपूर की टीम ने बयान जारी किया है. करीना की टीम ने बयान जारी कर बताया कि, लास्ट नाइट उनके घर में चोरी की कोशिश की गई. सैफ के बांह पर चोट आई है और वह अस्पताल में है और उनका इलाज हो रहा. परिवार के बाकी सदस्य ठीक है. उनकी टीम ने ये भी लिखा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है. इस घटना के बाद कुछ सवाल सामने आए हैं, जिसके जवाब आपको हम देते हैं.

सैफ अली खान पर कब हमला हुआ?

सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के करीब 2 बजे एक चोर ने हमला किया. सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वें मंजिल पर रहते हैं.

सैफ अली खान पर हमला क्यों हुआ?

सैफ अली खान और करीना कपूर की टीम ने बयान में बताया कि एक चोर उसके घर चोरी करने की कोशिश से घुसा था. इस दौरान चोर को मेड ने देख लिया और वह चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर एक्टर बाहर आए और चोर और उनके बीच हाथापाई हुई. इसमें ही चोर ने एक्टर पर चाकू से वार किया, जिसमें वह घायल हो गए.

सैफ अली खान को कितनी चोट लगी?

सैफ अली खान पर चोर ने कई बार चाकू से वार किया, जिसमें उनकी बांह और रीढ़ की हड्डी के पास चोट आई है.

क्या किसी और को इस घटना में भी चोट लगी?

गुरुवार सुबह मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि इसमें एक महिला स्टाफ को भी चोट लगी है. उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.

घटना के वक्त करीना कपूर खान कहां थीं?

घटना के वक्त करीना कपूर और उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह घर पर ही मौजूद थे.

सैफ अली खान के हमले पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने गुरुवार सुबह मीडिया को बताया कि उन्होंने घर के सीसीटीवी फुटेज चेक की और इसमें बाहरी व्यक्ति को घर में घुसते नहीं पाया. पुलिस के अनुसार, उन्हें शक है कि हमलावर पहले ही घर में घुस आया था.

सैफ अली खान अब कैसे हैं?

सैफ की न्यूरो सर्जरी लीलावती अस्पताल में हुई. इस सर्जरी में एक्टर के शरीर से 3 इंच लंबी नुकीली चीज निकाली गई और उसके बाद डॉक्टर ने कॉस्मेटिक सर्जरी की.

अस्पताल में सैफ अली खान से कौन-कौन मिलने आया?

हॉस्पिटल में अभी तक सैफ अली खान से मिलने उनके बेटे इब्राहिम अली खान उनकी बेटी सारा अली खान, निर्माता सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी कुणाल कोहली, शाहरुख खान पहुंचे. उनके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले से बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री हैरान, जूनियर NTR बोले- शॉक्ड और दुखी हूं

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >