Ramayana में मां सीता का किरदार निभाने पर साई पल्ल्वी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे उनकी यात्रा का अनुभव…

Ramayana: एक्ट्रेस साई पल्ल्वी ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में मां सीता का किरदार निभाने पर बात की है. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसमें से पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में आएगा.

Ramayana: नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार हैं. इसमें रणबीर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल जैसे शानदार स्टार्स नजर आने वाले हैं. हाल ही में इसका पहला टीजर जारी हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसमें राम बने रणबीर कपूर और रावण बने यश की हल्की सी झलक देखने को मिली थी.

इसी की वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस साई पल्लवी ने फिल्म में मां सीता के किरदार को जीवंत करने पर दिल छू लेने वाली बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

मां सीता का किरदार निभाने पर बोलीं साई पल्ल्वी

साई पल्लवी ने फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मां सीता के आशीर्वाद से, मुझे उनकी यात्रा का अनुभव करने का मौका मिला, साथ ही इस महाकाव्य को फिर से बनाने के लिए ईश्वर द्वारा चुने गए दूतों का भी. इस तरह के कलाकारों और क्रू के साथ, मैं प्रार्थना करती हूं कि आप सभी उस अद्भुत अनुभव का अनुभव करें जिसे प्राप्त करने के लिए हम काम कर रहे हैं. यहां देखें वीडियो.”

रामायण की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

‘रामायण’ में एक तरफ जहां साई पल्लवी माता सीता और रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में होंगे. तो वहीं, यश– रावण, सनी देओल– हनुमान और रवि दुबे– लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.

इस फिल्म को कुल इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें से पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है.

यह भी पढ़े: Ramayana से पहले इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी मां सीता बनी साई पल्लवी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

यह भी पढ़े: Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण से कटा बॉबी देओल का पत्ता? निभाने वाले थे ये अहम किरदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >