’20 करोड़ दो, नहीं तो इस बार निशाना नहीं चूकेगा’, रोहित शेट्टी को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग पर शक

Rohit Shetty Death Threat: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की मांग के साथ जान से मारने की धमकी मिली है. आखिर पूरा मामला क्या है? पुलिस की जांच में अब तक क्या सामने आया? जानिए सबकुछ.

Rohit Shetty Death Threat: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. शनिवार (27 जून) को उनकी टीम को एक ऑडियो मैसेज भेजकर 20 करोड़ रुपये की मांग की गई. धमकी देने वाले ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो इस बार निशाना नहीं चूकेगा. इसके बाद रोहित शेट्टी की टीम ने तुरंत मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Lawrence Bishnoi Gang: धमकी देने वाला कौन है?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह धमकी भरा ऑडियो मैसेज शुभम लोनकर ने भेजा हो सकता है. शुभम लोनकर को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है. उसका नाम अक्टूबर 2024 में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी सामने आया था और वह लंबे समय से फरार है. ऑडियो मैसेज में उसने कहा कि कुछ महीने पहले जो फायरिंग हुई थी, वह सिर्फ एक ‘ट्रेलर’ थी.

Rohit Shetty Attack: रोहित शेट्टी पर पहले भी हो चुका है हमला

रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर चली थीं गोलियां, फोटो- इंस्टाग्राम

रोहित शेट्टी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इसी साल फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं. उस समय रोहित शेट्टी और एक्टर रणवीर सिंह को भी धमकी भरे मैसेज मिले थे. हालांकि, पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन अब एक बार फिर मिली धमकी से साफ है कि खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है.

Rohit Shetty Security: मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

रोहित शेट्टी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने उनके घर और ऑफिस के बाहर सुरक्षा बहुत ज्यादा बढ़ा दी है. अब उनके साथ हर वक्त बॉडीगार्ड्स रहते हैं और उनके आने-जाने वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस की एक खास टीम फोन कॉल्स और रिकॉर्डिंग्स की जांच कर रही है ताकि धमकी देने वाले को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.

Rohit Shetty Work Front: इन फिल्मों और शो में व्यस्त हैं रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी का वर्कफ्रंट, फोटो- इंस्टाग्राम

काम की बात करें तो रोहित शेट्टी इन दिनों अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल 5’ पर काम कर रहे हैं, जो साल 2027 में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की जिंदगी पर आधारित एक एक्शन फिल्म भी बना रहे हैं. साथ ही वह ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ की शूटिंग में भी बिजी हैं. 

यह भी पढ़ेंKhatron Ke Khiladi 15: पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे स्टंट… रोहित शेट्टी ने नए सीजन को लेकर किया बड़ा दावा

यह भी पढ़ेंस्टंट, डर और ड्रामे के साथ लौट रहा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, जानिए प्रीमियर डेट, टाइम और कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >