रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: रणवीर सिंह ने वसूली मोटी फीस, आलिया भट्ट के हाथ लगे इतने करोड़

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी : रणवीर सिंह के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं रहा. बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवीज फुस्स साबित हुई. चाहे वो रोहित शेट्टी की सर्कस हो या फिर जयेशभाई जोरदार. ऐसे में रणवीर को एक हिट फिल्म की बहुत जरूरत है.

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani Fees: करण जौहर की आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर रिलीज हो चुका है. रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. भव्य सेट और शानदार आउटफिट में पूरी कास्ट शानदार लगी. रणवीर, आलिया के अलावा इसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी है. चलिए आपको बताते है फिल्म के स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए रणवीर सिंह- आलिया भट्ट ने ली इतनी फीस

रणवीर सिंह के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं रहा. बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवीज फुस्स साबित हुई. चाहे वो रोहित शेट्टी की सर्कस हो या फिर जयेशभाई जोरदार. ऐसे में रणवीर को एक हिट फिल्म की बहुत जरूरत है. हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए एक्टर ने 25 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस ली है. वहीं, आलिया भट्ट ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए है.

जया बच्चन- धर्मेंद्र की फीस

जया बच्चन बेहद कम बॉलीवुड फिल्मों में नजर आती है. फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने फिल्म में काम करने के लिए 1 करोड़ रुपये लिए है. वहीं, एक लंबे अरसे बाद दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इसमें नजर आएंगे. उन्होंने भी मूवी के लिए 1 करोड़ की फीस ली है. बता दें कि इन दिनों एक्टर अपने पोते करण देओल की शादी को लेकर चर्चा में थे.

जानें फिल्म की शूटिंग कहां हुई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर की पहली फिल्म है जिसे पूरी तरह से भारत में शूट किया गया है. करण जौहर की हर फिल्म के कुछ हिस्से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्माए गए हैं, लेकिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की पूरी शूटिंग भारत में की है. उन्होंने फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, ऊंचागांव, कश्मीर और जैसलमेर में की है.

रणवीर सिंह- आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म

रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली किसी भी फिल्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का हिस्सा होंगे. आलिया भट्ट हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ये मूवी 11 अगस्त 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >