Chhatrapati Shivaji Maharaj: कांतारा के हीरो ऋषभ शेट्टी अब बनेंगे मराठा योद्धा, 2025-2026 नहीं, इस साल रिलीज होगी फिल्म

Chhatrapati Shivaji Maharaj: ऋषभ शेट्टी ने अपनी नयी फिल्म का ऐलान किया है. एक्टर अब शिवाजी महाराज की बायोपिक में दिखेंगे. फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है.

Rishab Shetty in Chhatrapati Shivaji Maharaj Biopic: फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी फिल्म कांतारा पार्ट 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. इस बीच एक्टर ऋषभ ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस को अपडेट दिया है. ऋषभ अब छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक में दिखेंगे. इसका पोस्टर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी के लुक में दिख रहे हैं. पोस्टर को देखकर उनके चाहने वालों की एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गई है.

ऋषभ शेट्टी दिखेंगे फिल्म ‘छत्रपती शिवाजी महाराज’ में

फिल्म ‘छत्रपती शिवाजी महाराज’ को संदीप सिंह डायरेक्ट करने वाले हैं. संदीप और ऋषभ शेट्टी ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. इसे शेयर कर ऋषभ ने लिखा, हमारा गर्व और विशेषाधिकार, आपके सामने लेकर आ रहे हैं भारत के महान किंग और भारत के प्राइड- ‘छत्रपती शिवाजी महाराज.’ ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है- ये एक योद्धा की लड़ाई है जिसने सारी बाधाओं के खिलाफ जाकर लड़ाई की. जिसने मुगल साम्राज्य की पावर को चुनौती दी और एक ऐसी विरासत बनाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.

जानें कब रिलीज होगी फिल्म ‘छत्रपती शिवाजी महाराज’

ऋषभ शेट्टी ने बताया कि फिल्म ‘छत्रपती शिवाजी महाराज’ 21 जनवरी साल 2027 को रिलीज होगी. पोस्टर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ”पूरे विश्वास के साथ कहिए कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर सुपरहिट साबित होगी.” एक यूजर ने लिखा, ‘अपने कार्यों से कन्नड़ उद्योग को गौरवान्वित करना.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आपको इस किरदार में देखने का इंतजार कर रहा.’ एक यूजर ने लिखा, ”ये फिल्म सुपरहिट होगी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सर फिल्म के बारे में और अपडेट दीजिए.’ बता दें कि ऋषभ शेट्टी कंतारा के अलावा प्रशांत वर्मा की जय हनुमान में भी नजर आएंगे.

Also Read- Box Office Report: 32वें दिन सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप? जानें भूल भुलैया 3- अमरण का अबतक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >