Retro Box Office Collection Day 2: सूर्या की ‘रेट्रो’ ने लूटी ‘रेड 2’ की बादशाहत, दो दिनों में बजट निकालने के करीब

Retro Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार सूर्या की एक्श -ड्रामा ‘रेट्रो’ 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ रिलीज हो चुकी है और आते ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है. फिल्म ने अजय देवगन की रेड 2 को पछाड़ इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है.

Retro Box Office Collection Day 2: साल 2024 की फिल्म ‘कंगुवा’ से धमाल मचाने के बाद साउथ सुपरस्टार सूर्या अपनी नई फिल्म ‘रेट्रो’ के साथ सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रहे हैं. 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ संग रिलीज हुई सूर्या की रेट्रो ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है. साथ ही यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. यही नहीं 1-2 दिनों में फिल्म अपना बजट भी निकाल देगी. अब रेट्रो के डे 2 कलेक्शन भी सामने आ गए हैं. इसी के साथ आइए बताते हैं फिल्म ने दो दिनों में कितना कारोबार कर लिया है.

रेट्रो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

कार्तिक सुब्बाराज की ओर से निर्देशित सूर्या और पूजा हेगड़े स्टारर इस तमिल फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. वहीं, अब दूसरे दिन के शुरूआती आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके अनुसार रेट्रो ने डे 2 को 0.02 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस तरह फिल्म ने दो दिनों में टोटल 19.27 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. यही नहीं जाट और गुड बैड अग्ली के बाद यह तीसरी सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.

रेट्रो के बारे में…

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, रेट्रो का बजट महज 60 करोड़ का है. वहीं, ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला वियजन के मुताबिक, अगर फिल्म 120 करोड़ रुपये कमा लेती है तो यह हिट हो जाएगी. वहीं, फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े के अलावा प्रकाश राज, जयराम और नासर भी हैं. इसकी कहानी एक गैंगस्टर पर केंद्रित है, जो अपनी पत्नी की रक्षा करने के लिए फिर से हाथ में हथियार उठा लेता है.

यह भी पढ़े: Box Office Report: रेट्रो, रेड 2, द भूतनी या हिट 3? ओपनिंग में बॉलीवुड पर साउथ की धाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >