Republic Day 2025: 26 अगस्त पर नेटफ्लिक्स पर देखना ना भूलें ये देशभक्ति फिल्में, जोश से भर जाएगा दिल

Republic Day 2025: 26 जनवरी को आप घर बैठे देशभक्ति वाली फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों क देखकर आपका दिल जोश से भर जाएगा. चलिए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज है.

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर परिवार या दोस्तों के साथ अगर आपका बाहर जाने का प्लान नहीं है, तो आप घर बैठे ऐसी मूवीज देख सकते हैं, जिससे आपके अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाएगी. लिस्ट में आर्टिकल 15 से लेकर मेजर शामिल हैं, जो आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगा. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

मिशन मजनू

मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया था. फिल्म शांतनु बागची की ओर ले निर्देशित किया गया है. फिल्म में प्यार, बलिदान, वफादारी और देशभक्ति सबकुछ आपको देखने मिलेगा. ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल एक बायोपिक फिल्म है. मूवी पूर्व पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी को दिखाती है, जो कारगिल युद्ध में देश की सेवा करती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

लक्ष्य

लक्ष्य में प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन ने लीड रोल निभाया है और आपको ये नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगा. फिल्म करण एक भारतीय सेना में भर्ती हो जाते है, लेकिन सैनिकों के कठिन लाइफ को देखकर वह इसे छोड़ देते हैं. हालांकि फिर वह अपना मन बनाता है और आर्मी में भर्ती होता है.

आर्टिकल 15

आर्टिकल 15 में आयुष्मान खुराना एक आईपीएस अधिकारी अयान रंजन के किरदार में दिखते हैं. फिल्म अनुभव सिन्हा की ओर से निर्देशित है. ये एक क्राइम ड्रामा है और इसकी कहानी आपको काफी इमोशनल कर देगी.

मेजर

फिल्म मेजर एक बायोपिक फिल्म है और इसकी कहानी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की लाइफ पर है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी और मलयालम भाषा में उपलब्ध है.

अय्यारी

फिल्म अय्यारी में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम किया है. फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है.

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं ऋतिक रोशन? फिल्मों के अलावा इन चीजों से करते हैं दमदार कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >