एक ही मंच पर थिरकीं रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर और शबाना आजमी, VIDEO देख फैंस हुए दीवाने

दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने अपना 75वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर परिवार के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी शामिल हुए. पार्टी में रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर, सोनू निगम, करण जौहर और ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग पहुंचे. वायरल वीडियो में रेखा, माधुरी, उर्मिला और विद्या साथ डांस करती दिखीं.

दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपना 75वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया. इस मौके पर उनके परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई करीबी दोस्त भी जश्न का हिस्सा बने. स्टार-स्टडेड इस सेलिब्रेशन में रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर, सोनू निगम, करण जौहर, ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शामिल हुए. पार्टी के इनसाइड वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में रेखा, माधुरी, उर्मिला और विद्या साथ में डांस करते दिख रही हैं. उन्हें साथ में देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश हो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर, बर्थडे गर्ल शबाना आजमी के साथ झूमते दिखी. सबने मिलकर फिल्म ‘परिणीता’ के लोकप्रिय गाने ‘कैसी पहेली जिंदगी’ पर डांस किया. आस-पास मौजूद लोगों ने ताली बजाकर उन्हें चियर भी किया. वीडियो पर एक मीडिया यूजर ने कमेंट कर लिखा, एक ही फ्रेम में इतने सारे दिग्गज. एक यूजर ने लिखा, एक फ्रेम में सुंदर खूबसूरत महिलाएं. एक यूजर ने लिखा, इन्हें साथ में देखना किसी सपने जैसा है. एक यूजर ने लिखा, रेखा का चार्म कभी खत्म नहीं होगा. एक यूजर ने लिखा, सुकून मिल गया इन सबको एक साथ देखकर.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Prediction: ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स उत्साहित, कहा- अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >