Money Follows Song: 'पूरे देश को पगला दूंगा' रवि किशन के वायरल मीम पर बना गाना, इस दिन होगा आउट

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का वायरल मीम डायलॉग 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' अब एक खास गाने के रूप में आ रहा है. टी-सीरीज इस चर्चित लाइन पर एक नया म्यूजिकल ट्रैक लेकर आ रहा है. जानिए कब होगा रिलीज.

भोजपुरी के मेगास्टार और 'मिर्जापुर द मूवी' के नए खूंखार विलेन रवि किशन का सबसे ज्यादा दोहराया गया वायरल डायलॉग 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' अब नया रंग लेने वाला है. इंस्टाग्राम रील्स और मीम पेजों पर धूम मचाने के बाद टी-सीरीज इस चर्चित डायलॉग पर एक खास म्यूजिकल ट्रैक लेकर आ रहा है. 'मनी फॉलोज माय ब्रदर' नाम का यह गाना इसी शुक्रवार, 11 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है.

कैसे पैदा हुआ था यह ऑल-टाइम फेवरेट मीम?

यह पूरा वाकया एक इंटरव्यू के दौरान शुरू हुआ था. जब रिपोर्टर ने रवि किशन से सवाल किया कि उन्हें अपनी जिंदगी में 'पहचान' चाहिए या 'पैसा', तो उन्होंने अपनी खास शैली और पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया "पहचान पैसा तो पीछे-पीछे आता है मेरे भाई, पैसा तो पीछे-पीछे आता है" बस फिर क्या था, इंटरनेट की दुनिया को एक नया वायरल जरिया मिल गया और यह डायलॉग हर दूसरी इंस्टाग्राम रील की बैकग्राउंड आवाज बन गया.

'पूरे देश को पगला दूंगा' टीजर ने इंटरनेट पर मचाया गदर

हाल ही में आउट हुए गाने के टीजर की शुरुआत बेहद मजेदार है. वीडियो में एक माँ अपने बेटे को पढ़ाई न करने पर डांटती नजर आती है. तभी लड़का रवि किशन की आवाज पर लिप-सिंक करते हुए फुल स्वैग में कहता है "पूरे देश को पगला दूंगा, अभी कुछ पेश किया है, सुनो!" और इसके तुरंत बाद रवि किशन का असली 'मनी फॉलोअर्स' वाला अवतार स्क्रीन पर आ जाता है. रवि किशन ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर पोस्ट करते हुए लिखा- "पूरे देश को पगलाने आ रहा हूँ

'आपदा को अवसर में बदलना कोई इनसे सीखे' फैंस हुए क्रेजी

टीजर सामने आते ही कमेंट सेक्शन में मीम लवर्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, "लगता है रवि भैया ने हमारी रील्स देख ली!", तो दूसरे ने लिखा, "आपदा को अवसर में कैसे बदला जाता है, कोई रवि किशन जी से सीखे. आपको बता दें कि रवि किशन इस वक्त अपनी नई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिर्जापुर' में खूंखार विलेन 'बब्बन यादव' के रोल को लेकर भी खूब वाहवाही बटोर रहे हैं. इसके बाद वे जल्द ही 'खोसला का घोंसला 2' में नजर आएंगे.

Gen Z के बीच अपने इस जबर्दस्त स्टारडम पर रवि किशन कहते हैं:

"Gen Z ने मुझे पूरी तरह से अपना मान लिया है. वे दिखावे से दूर असली और रियल लोगों से कनेक्ट करते हैं. मेरी यही बेबाकी और सच्चाई लोगों के दिलों को छू रही है."

ये भी पढ़ें: 'गुजरात ही क्यों?' 72 साल बाद बदली परंपरा, 'रईस' डायरेक्टर ने उठाया ऐसा सवाल कि छिड़ गई बहस

ये भी पढ़ें: 'रामायण' के लिए Yash ने ठुकराए ₹100 करोड़? फीस के बदले खेला ऐसा दांव कि चौंक गई इंडस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >