Cocktail 2: रश्मिका मंदाना ने फैंस के लिए शेयर किया खास मैसेज, आखिर क्यों कहा थैंक्यू?

Cocktail 2: ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. फैंस के प्यार और सपोर्ट से उत्साहित रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया के जरिए सभी का धन्यवाद किया.

Cocktail 2: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद रश्मिका मंदाना ने अपने फैंस का दिल से धन्यवाद किया है. ट्रेलर को मिल रहे प्यार और समर्थन से पूरी स्टारकास्ट काफी उत्साहित नजर आ रही है.

फैंस के प्यार से भावुक हुईं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया. इवेंट के दौरान रश्मिका ने कहा, “मेरे लिए ‘कॉकटेल 2’ प्यार, दोस्ती और जिंदगी को समझने के सफर में आने वाली भावनाओं का खूबसूरत मेल है. ट्रेलर में दिया, एली और कुणाल की कहानी की गर्मजोशी और मस्ती को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है. मैं चाहती हूं कि लोग अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार के साथ इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखें और इसका आनंद लें.”

इटली की खूबसूरत लोकेशन पर दिखा लव ट्रायंगल

ट्रेलर आगे बढ़ते हुए दर्शकों को इटली की शानदार वादियों में ले जाता है, जहां कुणाल, दिया और एली साथ में यादगार पल बिताते नजर आते हैं. कहानी में कुणाल और दिया के बीच प्यार दिखाया गया है, जबकि एली उसकी करीबी दोस्त है, जो धीरे-धीरे उसके लिए भावनाएं महसूस करने लगती है. यहीं से कहानी में नया मोड़ आता है और एक दिलचस्प लव ट्रायंगल सामने आता है. दोनों ही लड़कियां कुणाल के करीब आना चाहती हैं, जिससे दोस्ती और रिश्तों के बीच टेंशन पैदा होता है.

‘तुम ही हो बंधु’ ने जगाई पुरानी यादें

ट्रेलर की सबसे खास बातों में से एक है फिल्म में इस्तेमाल किया गया लोकप्रिय गीत ‘तुम ही हो बंधु’. यह गाना दर्शकों को साल 2012 में आई ओरिजिनल फिल्म ‘कॉकटेल’ की याद दिलाता है. फिल्म का ट्रेलर रोमांस, दोस्ती, भावनाओं और रिश्तों की जटिलताओं का शानदार बैलेंस दिखाता है.

यह भी पढ़ें- Peddi का तूफान, बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, सनी देओल-प्रभास की फिल्मों को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >