Rashmika Mandanna: फिल्मों के नाम में हुईं कन्फ्यूज्ड, तो यूजर्स ने कर डाला ट्रोल, फिर मांगनी पड़ी माफी

Rashmika Mandanna: पुष्पा 2 फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्मों को लेकर कन्फ्यूज्ड होने पर माफी मांगी है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

Rashmika Mandanna: ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपना कब्जा जमा लिया है. रश्मिका से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह सवाल किया गया था कि एक्ट्रेस ने थिएटर में सबसे पहली फिल्म कौनसी देखी थी? इस पर रश्मिका ने एक फिल्म का नाम लिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब एक्ट्रेस ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

क्यों ट्रोल हुईं रश्मिका मंदाना?

रश्मिका मंदाना इंटरव्यू में जब सवाल किया गया कि उन्होंने पहली बार थिएटर में कौन सी फिल्म देखी थी? तो इसपर रश्मिका ने कहा, ‘यह घिल्ली है. मैं हमेशा कहती रहती हूं कि मुझे थलपति विजय सर बहुत पसंद हैं, क्योंकि वह पहले अभिनेता थे जिन्हें मैंने थिएटर में देखा था. मुझे हाल ही में पता चला कि ‘घिल्ली’ फिल्म ‘पोकिरी’ का रीमेक है. मुझे अब तक यह नहीं पता था. मैंने अपने जीवन के लंबे समय तक ‘अप्पाडी पोडु’ गाने के लिए परफॉर्म किया है.” अब एक्ट्रेस के इसी सवाल की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

रश्मिका मंदाना ने मांगी

रश्मिका मंदाना को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत अपने सोशल मीडिया पर इसकी माफी मांगी. उन्होंने कहा, “जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि मैंने गलती की है, मुझे पता था कि सोशल मीडिया मुझे नहीं छोड़ेगा. सॉरी, सॉरी, मेरी गलती, लेकिन मुझे उनकी सभी फिल्में पसंद हैं. कोई बात नहीं.”

Also Read: The Girlfriend Teaser: पुष्पा 2 के बाद ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, टीजर में रुमर्ड बॉयफ्रेंड ने दी आवाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >