Cocktail 2 में कैसा है रश्मिका का किरदार 'दिया'? बोलीं- मेरी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग है ये रोल

Cocktail 2: रश्मिका मंदाना ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' में अपने किरदार 'दिया' को लेकर खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि यह रोल उनकी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग है और इसे निभाना उनके लिए एक नया एक्सपीरियंस रहा.

Cocktail 2: रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग हिंदी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन किया, जहां उन्होंने फिल्म में अपने किरदार ‘दिया’ के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

रश्मिका ने बताया क्यों खास है ‘दिया’?

रश्मिका ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार ‘दिया’ साउथ दिल्ली की एक लड़की का है, जिसे उसके परिवार और दोस्त बहुत प्यार करते हैं. हालांकि, उसका स्वभाव रश्मिका की असल जिंदगी से बिल्कुल अलग है.

एक्ट्रेस के मुताबिक, दिया काफी जिद्दी है और हमेशा अपनी मन की करना चाहती है. यही बात इस किरदार को खास बनाती है. रश्मिका ने कहा कि असल जिंदगी में वह ऐसी नहीं हैं, इसलिए ‘दिया’ का रोल निभाना उनके लिए एक नया और मजेदार एक्सपीरियंस रहा.

को-स्टार्स को लेकर क्या बोलीं रश्मिका?

रश्मिका ने अपनी को-स्टार्स के बारे में भी बात की. उन्होंने कृति सेनन को लेकर कहा कि शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती बहुत जल्दी हो गई थी और कृति की एनर्जी उन्हें काफी पसंद आई. रश्मिका ने आगे कहा कि वह भविष्य में भी कृति के साथ काम करना चाहेंगी.

वहीं, शाहिद कपूर के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर उन्होंने बताया कि वह सेट पर हमेशा पॉजिटिव माहौल बनाए रखते हैं और सभी को काफी सहज महसूस कराते हैं. रश्मिका के मुताबिक, उनके साथ काम करना काफी मजेदार रहा और वह आगे भी शाहिद के साथ काम करना चाहेंगी.

लव ट्रायंगल में फंसी कहानी

यह फिल्म एक लव ट्रायंगल पर आधारित है, जिसमें रश्मिका के साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में एक लड़के और दो लड़कियों के बीच उलझे हुए रिश्तों को दिखाया गया है.

फिल्म को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इस फिल्म को ‘A’ यानी एडल्ट सर्टिफिकेट दिया है. ‘एनिमल’ फिल्म के बाद यह रश्मिका की दूसरी ऐसी हिंदी फिल्म है जिसे ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है.

यह भी पढ़ें: Munjya 2: इस शर्त पर बनेगी ‘मुंज्या 2’, डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार बोले- 10 साल लग जाएं तो भी मंजूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >