Ranveer Singh: आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर में 19 साल की एक्ट्रेस संग इश्क लड़ाएंगे एक्टर, मेकर्स पर आग बबूला हुए फैंस

Ranveer Singh जल्द ही आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे. अब तक फिल्म संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों का नाम जुड़ चुका है. अब फिल्म की हीरोइन पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है.

Ranveer Singh जल्द ही रोहित शेट्टी की निर्देशित मास-एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे. यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके बाद रणवीर सिंह आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर में नजर आएंगे. इस बड़े बजट पर बनने वाली फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे काम करेंगे. अब इस फिल्म की एक्ट्रेस के लिए एक नया नाम जुड़ता नजर आ रहा है, जो सिर्फ 19 साल की हैं. इस वजह से फिल्म के मेकर्स पर फैंस काफी भड़के हुए हैं. आइए बताते हैं इस एक्ट्रेस का नाम, जिसके साथ रणवीर सिंह इश्क लड़ाएंगे.

19 साल की सारा अर्जुन के साथ रोमांस करेंगे रणवीर सिंह

आदित्य धर की अपकमिंग स्पाई-थ्रिलर फिल्म का टाइटल अब तक फाइनल नहीं हुआ है. साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस पर भी कोई मुहर नहीं लगी है. इसी बीच पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार 19 साल की सारा अर्जुन रणवीर सिंह के साथ रोमांस करते नजर आएंगी. सारा इससे पहले साल 2022 की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय के युवा किरदार में दिखी थीं.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पोन्नियिन सेलवन एक्ट्रेस सारा अर्जुन सिर्फ 19 साल की हैं और रणवीर सिंह 39 साल के हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस काफी भड़के हुए हैं. एक यूजर ने रणवीर की पहली 2011 की फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा कि, “जब बैंड बाजा बारात रिलीज़ हुई थी, तब वह 5 साल की थी.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “ओह 39 वर्षीय एक टीनेजर के साथ रोमांस कर रहा है!?? उन्हें कैसे लगा कि यह ठीक है.” इसके अलावा कई यूजर्स ने मेकर्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि, “रणवीर ने उन्हें हीरोइन के तौर पर नहीं चुना… इसलिए उन्हें बुरा-भला कहने की जरूरत नहीं है.”

Also Read: Emergency: कंगना रनौत के बाद ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स ने CBFC कट्स पर जताई सहमति, मांगी 2 हफ्ते की मोहलत

Also Read: Singham Again: इन तीन वजह से रोहित शेट्टी की मास-एक्शन फिल्म पड़ सकती है ‘भूल भुलैया 3’ पर भारी, डिटेल्स इनसाइड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >