रणवीर सिंह-संजय दत्त ने पार्टी में लगाई आग, ‘आरी आरी’ गाने पर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Viral Video: रणवीर सिंह और संजय दत्त का एक पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ‘आरी आरी’ गाने पर दोनों की मस्ती और शानदार केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Viral Video: बॉलीवुड के दो दमदार सितारे रणवीर सिंह और संजय दत्त एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक पार्टी से उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों सितारे अपनी फिल्म धुरंधर 2 के चर्चित गाने ‘आरी आरी’ पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में दिखी शानदार बॉन्डिंग

पार्टी के इस वायरल वीडियो में रणवीर सिंह और संजय दत्त की शानदार केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है. रणवीर जहां पूरे जोश के साथ माइक थामे गाने पर लिप सिंक करते दिख रहे हैं, वहीं संजय दत्त अपने खास अंदाज में हल्के-फुल्के डांस मूव्स करते नजर आए. दोनों की यह मस्ती भरी झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है.

लुक और स्टाइल ने खींचा ध्यान

वीडियो में संजय दत्त अपने फिल्मी किरदार एसपी चौधरी असलम के ट्रेडिशनल कुर्ते वाले लुक में नजर आए, जबकि रणवीर सिंह जींस और लेदर जैकेट में बेहद कूल दिखे. स्टेज पर दोनों का यह कॉन्ट्रास्ट लुक और उनकी एनर्जी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रही.

फैंस के रिएक्शन भी मजेदार

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “एसपी साहब थोड़े सीरियस लग रहे हैं”, तो वहीं कई फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए दोनों सितारों पर प्यार लुटाया.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म में संजय दत्त और रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं. सभी सितारों की शानदार अदाकारी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, 10वें दिन भी बंपर कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >