Ranveer Allahbadia विवाद पर मनोज बाजपेयी बोले- माहौल को जरा देखें समझें, इम्तियाज अली ने कहा- अश्लीलता ऐसा सब्जेक्ट है…

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया मामले पर अब इम्तियाज अली, मनोज बाजपेयी और रवि किशन का रिएक्शन आया है. रवि किशन ने कहा कि, ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बहुत दुखद और शर्मनाक है. भारत में ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता.

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर एक विवादित कमेंट किया. रणवीर के कमेंट को कई लोगों ने आपत्तिजनक और अनुचित माना. नतीजतन, रणवीर को सोशल मीडिया पर विभिन्न उद्योगों से जुड़े हस्तियों की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा. इम्तियाज अली, मनोज बाजपेयी, मुकेश खन्ना, रवि किशन, मीका सिंह सहित कई स्टार्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि, भारत में ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता.

इम्तियाज अली ने रणवीर मामले पर कहा, अश्लीलता ऐसा सब्जेक्ट है कि…

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने रणवीर इलाहाबादिया मामले को लेकर कहा, “शॉर्ट वे जो फेम आता है वो चला भी जाता है. मुझे लगता है जिसको जिस चीज में मजा आता है उसको वही करना चाहिए और अश्लीलता ऐसा सब्जेक्ट है कि जाहिर तौर पर बुरा है ये तो कोई भी कहेगा. लेकिन लोग अपरिपक्व होते हैं तो ज्यादा गंभीरता से उनकी गलतियों को लेना भी नहीं चाहिए.

मनोज बाजपेयी और रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “‘आजकल सफलता बहुत जल्दी मिलती है, मजा इस बात में है कि हम सब सफलता को ज्यादा देर तक अपने पास खींचकर रखें ताकि बाद में हम उसका मजा ले पाएं. इसलिए जो भी लोग सफल हो रहे हैं यंग हैं युवा हैं वो माहौल को जरा देखें समझें, इसलिए मैं कहता हूं जरा न्यूजपेपर पढ़ लो यार.’ वही, एक्टर रवि किशन ने कहा, ”इंडियाज गॉट लैटेंट पश्चिमी शो की नकल है. भारत की संस्कृति अलग है और उन्होंने पश्चिमी शो की नकल की है. ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बहुत दुखद और शर्मनाक है. भारत में ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता…कानून अपना काम करेगा. अन्य लोगों को भी इससे सबक लेना चाहिए…लोगों के मन में कानून का डर पैदा करना होगा.

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन

यह भी पढ़ें Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >