Ranbir Kapoor: तगड़ी फीस लेने वाले रणबीर कपूर ने Brahmastra के लिए नहीं ली कोई फीस, एक्टर ने बताई वजह

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है. ऐसा कहा गया कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फिल्म में काम करने के लिए सैलरी नहीं ली. इसपर अयान मुखर्जी ने चुप्पी तोड़ी.

Brahmastra: अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) इन दिनों सुर्खियों में है. ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ये मूवी को लेकर चर्चा थी कि इसमें काम करने के लिए दोनों ने तगड़ी रकम चार्ज की है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. अयान ने इसपर बात की.

ब्रह्मास्त्र के लिए रणबीर कपूर ने कितनी ली फीस?

दरअसल, ब्रह्मास्त्र के बजट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें थी. ऐसा कहा जा रहा था कि मूवी का बजट 400 है. हालांकि ऐसा भी कहा गया था कि फिल्म का बजट 650 रुपए खर्च हुए है. ऐसा कहा गया कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फिल्म में काम करने के लिए सैलरी नहीं ली. इसपर अयान मुखर्जी ने चुप्पी तोड़ी.

रणबीर कपूर ने इस वजह से नहीं ली फीस

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा से बातचीत में अयान मुखर्जी ने बताया कि ये फिल्म कई पर्सनल बलिदानों की वजह से बनी है. ये सच है कि रणबीर एक स्टार अभिनेता के लिए जितनी फीस लेते है, उन्होंने ब्रह्मास्त्र के निर्माण के लिए कुछ भी नहीं लिया. यह बहुत बड़ी बात है. नहीं तो फिल्म बनाना संभव नहीं होता. रणबीर कपूर ने फीस के बारे में कहा कि, उन्होंने फिल्म के लिए कुछ भी चार्ज नहीं किया, लेकिन ये मेरे जीवन भर के लिए इक्विटी है. इस फिल्म का निर्माता हूं और मैंने पार्ट वन के लिए पैसे नहीं लिए. मुझे पूरा यकीन है कि इसके तीनों पार्ट काफी ज्यादा कमाई करेगी और उन्हें मिलने वाली किसी चीज से भी बड़ी है.

‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू देव’ की कहानी?

‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ की कहानी को लंबे समय तक ‘प्यार’ कहा जाएगा, क्योंकि यही फिल्म की थीम थी. यह एक प्रेम कहानी है और शिव को प्यार से शक्ति मिली, लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू देव’ में दर्शकों के लिए नाटकीय संघर्ष के रूप में एक गहरी और रसपूर्ण कहानी होगी. पार्ट-वन के कुछ विषयों का भी उपयोग किया जाएगा. यह एक संपूर्ण कहानी है. हम जो कुछ भी पहले हिस्से में सेट करते हैं, वह तब तक समझ में आता है, जब आप तीसरे हिस्से को देखते हैं. मैं लोगों द्वारा दी गई समीक्षाओं को ठीक से पढ़ने के लिए अगले कुछ दिन में समय निकालूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >