नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह करीब 4 बजे रिलीज किया गया. ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने चर्चा शुरू कर दी और देखते ही देखते यह मूवी ट्रेंड करने लगा. फिल्म में भगवान श्रीराम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश की तारीफ हो रही है. वहीं महारानी कैकेयी का किरदार निभा रहीं लारा दत्ता के लुक को काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि ट्रेलर में उनकी बॉर्डर वाली साड़ी का डिजाइन काफी मॉडर्न फील दे रहा है.
Lara Dutta Kaikeyi Look Mixed Reactions Online: रामायण में लारा दत्ता का लुक हुआ ट्रोल
एक्स पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है लारा दत्ता अपनी ही वार्डरोब लेकर सेट पर पहुंच गई थीं. रामायण के समय और काल के हिसाब से कोई बदलाव ही नहीं किया गया." एक दूसरे यूजर ने लिखा, "मॉडर्न साड़ी, सैलून जैसा साइड-कॉम्ब हेयरस्टाइल... ये त्रेता युग है या फिर साल 2026?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सच में महिलाओं की स्टाइलिंग इतनी मॉडर्न लग रही है कि देखकर हंसी आ रही है."
कैकेयी बनी लारा दत्ता का लुक बना चर्चा का विषय
एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "लग रहा है एकता कपूर का कोई शो चल रहा है.'' रामायण के ट्रेलर का यह सीन उस वक्त का है, जब महारानी कैकेयी भगवान श्रीराम को 14 साल के वनवास पर भेजने का फैसला लेती हैं. उन्होंने वाइन कलर की साड़ी पहनी है, जिसके साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी किया है. बीच मांग और स्टाइलिश सिंदूर उनके लुक को मॉडर्न टच दे रहा है.
Ramayan Part 1 Release: कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 1
रामायण फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है. इसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे. रामायण: पार्ट वन इस साल दिवाली के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में दर्शकों के बीच आएगा.
