Ramayana में रणबीर कपूर संग काम करने पर सनी देओल ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा

Ramayana: फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म में सनी देओल, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, लारा दत्ता जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म में सनी और रणबीर स्क्रीन शेयर कर रहे. अब सनी ने उनके साथ काम करने पर रिएक्ट किया.

Ramayana: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी. इस फिल्म ने न सिर्फ अच्छी कमाई की, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं. अब सनी देओल के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा ‘रामायण’ और ‘बॉर्डर 2’ की हो रही. ‘रामायण’ में गदर एक्टर रणबीर कपूर संग स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म में सनी भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. अब उन्होंने रणबीर संग काम करने पर रिएक्ट किया.

सनी देओल ने रणबीर कपूर संग काम करने को लेकर कही ये बात

सनी देओल ने जूम संग एक इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि ये बहुत अच्छा होने वाला है क्योंकि वह एक अच्छे एक्टर हैं. वह जब भी किसी प्रोजेक्ट को लेते हैं तो उसे लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहते हैं. फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. फिल्म की स्टारकास्ट शानदार है. रणबीर, सनी के अलावा फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी. रावण के किरदार में साउथ के सुपरस्टार यश नजर आएंगे, जबकि लक्ष्मण की भूमिका टीवी और ओटीटी पर छा चुके एक्टर रवि दुबे निभा रहे हैं. कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता नजर आएंगी.

बॉर्डर 2 में नजर आएंगे ये स्टार्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल बॉर्डर 2 की शूटिंग कर रहे हैं और लगातार फैंस के साथ अपडेट शेयर कर रहे हैं. फिल्म का हिस्सा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन हैं. वहीं, सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी मूवी घायल को 35 साल हो गए हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “घायल के 35 साल. आज 35 साल पूरे हो गए हैं जब हमने पहली बार घायल को रिलीज किया था. यह फिल्म सिर्फ एक भूमिका से बढ़कर थी- यह मेरे दिल का टुकड़ा थी. इसने मुझे चुनौती दी, मुझे प्रेरित किया और कहानी कहने की शक्ति दिखाई.”

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >