रणबीर कपूर को 'राम' के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहा... रामानंद सागर के पोते ने उठाए सवाल, बोले- अब जनता करेगी फैसला

रामानंद सागर के पोते शिव सागर को राम के रूप में रणबीर कपूर की कास्टिंग बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि राम के रूप में उन्हें स्वीकार नहीं कर पा रही हूं. हालांकि आखिर में जनता ही राजा है. देखते हैं क्या होता है.

जब से नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार के लिए अनाउंस किया गया है, तभी से फैंस की राय दो हिस्सों में बंटी हुई है. टीजर और फर्स्ट लुक आने के बाद जहां कई लोगों को लगा कि रणबीर इस रोल के लिए बिल्कुल सही हैं, वहीं कुछ लोग अब भी उन्हें लेकर पूरी तरह कन्विंस नहीं हैं. अब रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी इस कास्टिंग पर अपनी राय रखी.

शिव सागर बोले- रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं

दिग्गज फिल्ममेकर रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने एएनआई संग बात करते हुए कहा, ''एक कास्टिंग को छोड़कर मुझे बाकी पूरी कास्ट बहुत पसंद है. पर्सनल तौर पर मैं रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं, क्योंकि एनिमल के बाद मैं उन्हें राम के रूप में नहीं देख सकता. जब मैं राम जी को देखता हूं तो मुझे लगता है कि इस किरदार के लिए किसी नए चेहरे को लिया जाना चाहिए था.''

रणबीर कपूर और अरुण गोविल, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: Ramayana: ‘मुझसे अच्छा कोई नहीं दिखा सकता…’, राम नहीं रावण क्यों बने Yash? बताई वजह

रामानंद सागर के पोते ने यश और साई पल्लवी की तारीफ की

उन्होंने आगे कहा कि रणबीर एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्हें पर्सनली कोई दिक्कत नहीं है. शायद फिल्म को बड़ा मार्केटिंग पुश देने के लिए रणबीर को चुना होगा. शिव ने कहा, ''आप एक मजबूत सपोर्टिंग कास्ट ले सकते हैं. यश बहुत अच्छे लग रहे हैं, साई पल्लवी भी बहुत अच्छी लग रही हैं. उनके साथ उतना बैगेज नहीं है, लेकिन रणबीर के साथ काफी बैगेज है. यही वजह है कि हम अपने सीरियल्स में अक्सर नए चेहरे लेते हैं, ताकि उनके साथ पहले से कोई इमेज या हिस्ट्री न जुड़ी हो.''

रामायण के बारे में

हालांकि शिव का यह भी मानना है कि आखिर में जनता ही राजा है और अगर वह रणबीर को पसंद करते हैं, तो उनकी पर्सनल राय ज्यादा मायने नहीं रखती है. नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही रामायण दो हिस्सों में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली के मौके पर आएगा. वहीं दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के आसपास रिलीज होगा.

ये भी पढ़ें: Ramayana: जन्माष्टमी पर ‘रावण राज’ पोस्टर शेयर कर घिरे ‘रामायण’ मेकर्स, लोगों ने कहा- शर्म नहीं है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >