Ramayana First Review: रणबीर कपूर की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया खुलासा

Ramayana First Review: फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वह फिल्म की गुणवत्ता के बारे में बात कर रहे हैं.

Ramayana First Review: रणबीर कपूर ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद एक बार फिर फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित ‘रामायण’ से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने को तैयार हैं. इसका इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं क्योंकि फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी और यश भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. अब, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें प्रोडक्शन की क्वालिटी की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है.

रामायण का पहला रिव्यू आउट

मुंबई में चल रहे वेव्स समिट 2025 के दौरान महाराष्ट्र के सीएम ने लेखक-निर्माता नमित मल्होत्रा ​​से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है, जैसा कि आपने सही कहा, हम दुनिया के सबसे पुराने कहानीकार हैं. हमारी कला, नाटक और संगीत बहुत पुराने हैं, और हम बस इसे नवीनतम तकनीक के साथ जोड़ना चाहते थे – और मुझे लगता है कि आप यही कर रहे हैं. इसलिए, कल, जब मैं प्रधानमंत्री के साथ आपके मंडप में गया, तो मैं आपके द्वारा बनाई जा रही रामायण की गुणवत्ता को देखकर चकित रह गया. मुझे लगता है कि हमें अपनी कहानियों को नई पीढ़ी को बताने का यही तरीका अपनाना चाहिए, और मुझे विश्वास है कि आप जो स्थापित कर रहे हैं वह दुनिया में सबसे अच्छा होगा.”

रामायण के बारे में…

नितेश तिवारी की रामायण में सीता के रूप में साई पल्लवी, भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश नजर आएंगे. वहीं, फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें से पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

यह भी पढ़े: Raid 2 में अजय देवगन साथ काम करने पर वाणी कपूर का रिएक्शन, बोलीं- सम्मान की बात…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >