Ramayana का भोजपुरी ट्रेलर देखा आपने... रावण के मुंह से निकला- घर जाकर सुती बाबू, फैंस बोले- ई त गजब कर देला

Ramayana Bhojpuri Trailer: रणवीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण का यूं तो कई भाषा में ट्रेलर रिलीज हो चुका है. हालांकि सोशल मीडिया पर अब फिल्म का भोजपुरी डब्ड ट्रेलर वायरल हो रहा है. जिसमें रावण से लेकर राम और दशरथ सब भोजपुरी बोलते नजर आ रहे हैं.

Ramayana Bhojpuri Trailer: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण अक्सर ट्रेंड में रहती है. फिल्म के हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर रणवीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर मूवी का भोजपुरी डब्ड ट्रेलर वायरल हो रहा है. हालांकि, ये कोई ऑफिशियल ट्रेलर नहीं, बल्कि फैंस की ओर से बनाया गया वर्जन है. इंटरनेट पर आते ही इसने नेटिजन्स का ध्यान खींच लिया और यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आने लगे.

Users On Ramayana Bhojpuri Trailer: रामायण के भोजपुरी ट्रेलर को देखकर क्या बोले यूजर्स

रामायणका भोजपुरी ट्रेलर देखकर एक यूजर ने लिखा, ''#रामायण का भोजपुरी ट्रेलर तो कमाल का है... मजा आ गया देखकर.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''मैं रावण के सीन में रवि किशन की आवाज सुनने का इंतजार कर रहा था, जिसमें वो कहते हैं, "घर जाकर सुती बाबू".'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''#रामायण का ट्रेलर भोजपुरी में! नमित मल्होत्रा ​​ने दुनिया के कोने-कोने तक #रामायण पहुंचाने का संकल्प लिया है, वो भी लोगों की मातृभाषा में... इसी तरह रामायण को सभी के लिए बनाया जा सकता है.''

Yash On Ramayana Budget: क्या 4000 करोड़ के बजट में बनी है रामायण

यश ने आप की अदालत में रामायण के 4000 करोड़ के बजट को लेकर बात की थी. उन्होंने साफ किया कि ये रकम सिर्फ फिल्म बनाने में खर्च होने वाला बजट नहीं है, बल्कि इसमें दोनों पार्ट की रिलीज और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है. यश के मुताबिक, 4,000 करोड़ का आंकड़ा सुनकर लोगों को गलतफहमी हो रही है. उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में भी फिल्मों का बजट इसी तरह कैलकुलेट किया जाता है.

AI डबिंग के साथ आएगी रामायण

रामायण को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने की तैयारी में है. फिल्म की शूटिंग हिंदी में की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलग-अलग भाषाओं वाले वर्जन के लिए Brahma AI की मदद से डबिंग की जा रही है. इसका मकसद डायलॉग्स के साथ लिप-सिंक को ज्यादा नेचुरल रखना है.

ये भी पढ़ें: Ramayana: रवि दुबे की जगह लक्ष्मण बनने वाले थे नितिश शर्मा, फिर हाथ से निकला रोल, अब शत्रुघ्न बनेंगे एक्टर

ये भी पढ़ें: Ramayana: हनुमान बनते ही दारा सिंह से हुई Sunny Deol की तुलना, एक्टर बोले- उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >