Ramayana: रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी 'रामायण' में 'रेड 2' के इस एक्टर की धांसू एंट्री, इस अहम किरदार में आएंगे नजर

Ramayana: रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में अमित सियाल की एंट्री हो गई है. वह फिल्म में सुग्रीव का अहम किरदार निभाएंगे. रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे.

Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की स्टार कास्ट लगातार लंबी होती जा रही है. चेतन हंसराज और सुरभि दास के बाद अब एक्टर अमित सियाल भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित फिल्म में पौराणिक किरदार सुग्रीव का रोल निभाते नजर आएंगे.

सुग्रीव, बाली के छोटे भाई थे जिन्होंने रावण से सीता को छुड़ाने में भगवान राम की मदद की थी. बताया जा रहा है कि अमित ने फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग का कुछ हिस्सा पूरा भी कर लिया है और डायरेक्टर नितेश तिवारी उनके लुक और किरदार को प्रामाणिक बनाने पर खास ध्यान दे रहे हैं.

रेड 2 के बाद रामायण

अमित सियाल बॉलीवुड और ओटीटी दोनों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. वह अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’, हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘महारानी’ और नेटफ्लिक्स की ‘जामताड़ा’ में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. हाल ही में वे ‘रेड 2’ में लल्लन सुधीर के रोल में दिखाई दिए थे. अब ‘रामायण’ में सुग्रीव के किरदार के रूप में उनकी झलक दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी.

रामायण स्टार कास्ट और रिलीज डेट

नितेश तिवारी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में बना रहे हैं, जिसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है. फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस भव्य प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे.

वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णन जैसे कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2025 पर रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2026 में बड़े पर्दे पर आएगा.

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Records: फ्लॉप की कगार पर ‘वॉर 2’, फिर भी ऋतिक रोशन की 10 लाइफटाइम सुपरहिट फिल्मों को दिया मात, लिस्ट चौंकाने वाले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >