सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अब बॉलीवुड से लगातार आवाजें उठ रही हैं. इस बीच राखी सावंत भी उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी ने सरकार से अपील की कि वह जल्द से जल्द सोनम वांगचुक की बात सुने. साथ ही उन्होंने वांगचुक से भी अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की.
Rakhi Sawant Supports Sonam Wangchuk: राखी सावंत ने कहा-'खाइए-पीजिए और लड़िए'
राखी सावंत ने एक वीडियो में कहा, "सोनम जी, प्लीज खाना खाइए, पानी पीजिए और अपनी लड़ाई जारी रखिए. आप अगर प्राण त्याग दिए, ये लोग मोमबत्ती लेकर बाहर निकलेंगे." एक दूसरे वीडियो में राखी ने कहा, "हम लोग दिल्ली भी जाएंगे और जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेंगे. सरकार से मेरी अपील है कि सोनम जी की भूख हड़ताल तुरंत खत्म करवाए. हम नहीं चाहते कि वह शहीद हो जाएं. वह इतना अच्छा काम कर रहे हैं. देश की जनता के लिए, बच्चों के लिए काम कर रहे हैं. प्लीज, हम हाथ जोड़ते हैं. इतना बॉलीवुड बाहर निकल के आ रहा है, पहले मैंने आवाज उठाया."
Rakhi Sawant On Aamir Khan: आमिर खान को लेकर भी जताई नाराजगी
राखी सावंत ने इस दौरान आमिर खान पर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि आमिर खान का यह कहना कि वह '3 इडियट्स' से पहले सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे, उन्हें अच्छा नहीं लगा. राखी ने कहा, "आमिर जी, हमें बहुत बुरा लगा है. आपने उनके बारे में जो ऐसा बोला है कि वह फिल्म '3 इडियट्स' उनके बारे में नहीं बनी है. मतलब ऐसा है कि फिल्म हिट भी हो गई, सुपरहिट भी हो गई, सारे पैसे आपके अकाउंट में भी आ गए और आप उनके बारे में नहीं बनी. लेकिन फिल्म सुपरहिट हुई, आपने उससे खूब सफलता और पैसा कमाया और आज आप वांगचुक जी को ही भूल गए."
Bollywood Celebrities Support Sonam Wangchuk: कई बॉलीवुड सितारे भी आए सपोर्ट में
राखी सावंत के अलावा कई बॉलीवुड कलाकार सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, इमरान खान भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में सामने आए हैं. रविवार को शबाना आजमी और प्रकाश राज जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी, आमिर के बाद अब ऋतिक रोशन ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट, कहा- 'छात्रों का दर्द मैंने करीब से समझा है'
