Bhool Chuk Maaf OTT Release: राजकुमार-वामिका की ‘भूल चूक माफ’ अब सीधे ओटीटी पर, थिएटर रिलीज रद्द

Bhool Chuk Maaf OTT Release: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अब थिएटर्स में नहीं, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी. जानिए रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म क्या है.

Bhool Chuk Maaf OTT Release: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 9 मई को रिलीज होने वाली थी. आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई थी, लेकिन अब मेकर्स ने एक पोस्ट जारी करते हुए ऐलान किया है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा. निर्माताओं ने यह फैसला देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है. ऐसे में आइए बताते हैं अब फिल्म कब और किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी.

ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे?

भूल चूक माफ के मेकर्स ने फिल्म के एक पोस्टर के साथ ऐलान करते हुए लिखा, “हाल की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने 16 मई को प्राइम मिडियो पर दुनिया भर में अपने पारिवारिक मनोरंजन, भूल चूक माफ को सीधे आपके घरों तक लाने का फैसला किया है. हालांकि, हम सिनेमाघरों में आपके साथ इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है. जय हिंद.” ऐसे में यह बात साफ है कि फिल्म अब 16 मई को प्राइम मिडियो पर स्ट्रीम होगी.

फैंस का रिएक्शन

मैडॉक की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं.एक ने लिखा, “यह मेकर्स का एक बेहतरीन और समझदारी भरा फैसला है. वहीं, दूसरे ने लिखा, “मैडॉक फिल्म्स का शुक्रिया और यह बहुत बढ़िया है कि आपने हमारे देश के बारे में सोचा जो इस फिल्म का इंतजार कर रहा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अच्छा है, घर बैठे और मस्त देख रहे हैं.”

एडवांस बुकिंग में बीके इतने थे टिकट्स

मालूम हो कि भूल चूक एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी और अब तक 3000 से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. वहीं, करण शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के साथ संजय मिश्रा और सीमा पाहवा अहम भूमिका में हैं.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 28: 28वें दिन सनी देओल की ‘जाट’ का पत्ता साफ, कमाई से टूटी उम्मीदें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >