Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दिल खुशी से भर…

Saiyaara: मोहित सूरी की ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं. इस बीच फिल्म की सफलता पर राजकुमार राव ने जमकर तारीफ की और नई जोड़ी की भी खूब सराहना की है.

Saiyaara: मोहित सूरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को इस फिल्म से जबरदस्त क्रेज मिला है, खासकर युवा दर्शकों के बीच. फिल्म की ओपनिंग ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और इसने 6 दिनों में 150 करोड़ रुपये (भारत में) और 200 करोड़ रुपये (ग्लोबल) का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म का बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में भी खूब बोलबाला हुआ और अब तारीफ करने वालों की कड़ी में ‘मालिक’ फेम अभिनेता राजकुमार राव का नाम भी जुड़ चूका है. आइए बताते हैं फिल्म की सफलता पर उन्होंने क्या कुछ कहा है.

राजकुमार राव ने सैयारा की सफलता पर चुप्पी तोड़ी

राजकुमार राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “#Saiyaara की इस अपार सफलता को देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया है. @mohitsuri, बेहतरीन कहानीकार, दर्शकों के दिलों को छूने वाले @ahaanpandayy और @aneetpadda_ को बधाई. आप सभी को मिल रहे प्यार के लायक हैं और उससे भी ज्यादा. आप सभी को पर्दे पर देखकर बहुत खुशी हुई. दो बेहतरीन कलाकार अपने काम में इतनी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पर्दे पर आ रहे हैं. @yrf हार्दिक बधाई.”

बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड

‘सैयारा’ इस साल की बंपर ओपनिंग करने वाली चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. इससे आगे सिर्फ ‘छावा’, ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ हैं. वहीं, नॉन-हॉलीडे में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में इसने तीसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की की है. इससे पहले अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का नाम शामिल है.

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Records: पुष्पा 2-एनिमल के बाद ऐसा करने वाली तीसरी ब्लॉकबस्टर बनी ‘सैयारा’, नॉन-हॉलीडे में भी गाड़े झंडे

यह भी पढ़े: Saiyaara: ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद बढ़े एक्ट्रेस अनीत पड्डा के तेवर? वायरल वीडियो में किया ऐसा काम कि फूट पड़ा फैंस का गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >