राजकुमार राव की ‘प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की रिलीज डेट आउट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Prahaar The Ujjwal Nikam Story: राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. यह बायोपिक 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

Prahaar The Ujjwal Nikam Story: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म Prahaar – The Ujjwal Nikam Story चर्चा में है. फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर किया है, जिसके बाद फैंस में इसे लेकर उत्साह बढ़ गया है.

अगस्त में रिलीज होगी फिल्म

राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिनेश विजन और Rajkummar Rao एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं और यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है. राजकुमार राव और दिनेश विजन इससे पहले भी कई सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और अब दोनों एक नए प्रोजेक्ट के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी में हैं.

दमदार स्टारकास्ट आएगी नजर

फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. उनके अलावा वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण कर रहे हैं, जो अपनी अलग तरह की कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं.

किरदार के लिए की खास तैयारी

उज्ज्वल निकम का किरदार निभाने के लिए राजकुमार राव ने काफी मेहनत की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस रोल के लिए अपना वजन बढ़ाया है ताकि वह किरदार के करीब दिख सकें. खास बात यह है कि उन्होंने किसी तरह के प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा नहीं लिया, बल्कि खुद को स्वाभाविक रूप से उस रूप में ढालने की कोशिश की.

बायोपिक फिल्मों के शौकीनों को है इंतजार

पिछले कुछ वर्षों में बायोपिक फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में ‘प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि राजकुमार राव अपने इस नए किरदार में दर्शकों का दिल जीतने में कितने सफल होते हैं.

यह भी पढ़ें: 41 की हुईं सोनम कपूर, एक्टिंग में नहीं थी दिलचस्पी, फिर कैसे बनीं बॉलीवुड स्टार?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >