राजकुमार संतोषी का छलका दर्द! बोले- फिल्म गांधी गोडसे- एक युद्ध Pathaan के साथ रिलीज करना…

गांधी गोडसे – एक युद्ध 26 जनवरी, 2023 को रिलीज हुई थी, जबकि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज़ हुई थी. ये एक एक्शन से भरपूर फिल्म थी.

फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे – एक युद्ध (Gandhi Godse -Ek Yudh) इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म को दर्शकों से उतना अच्छा रिएक्शन नहीं मिला था. इस बीच उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म बैड बॉय (Bad Boy) को लेकर बात किया. राजकुमार ने बताया कि गांधी गोडसे – एक युद्ध शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ रिलीज करना ‘एक गलती’ थी.

पठान के साथ गांधी गोडसे-एक युद्ध रिलीज करना थी बड़ी गलती

राजकुमार संतोषी की फिल्म बैड बॉय 28 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के सोलो रिलीज पर राजकुमार से पूछा गया. इसपर उन्होंने कहा कि, गांधी गोडसे – एक युद्ध को पठान के साथ रिलीज करना एक गलती थी. जहां तक बैड बॉय की रिलीज की बात है तो इसकी योजना निर्माता साजिद कुरैशी ने बनाई है. और हां, यह एक अच्छी रिलीज डेट है.

बैड बॉय में है मिथुन चक्रवर्ती के बेटे

गांधी गोडसे – एक युद्ध 26 जनवरी, 2023 को रिलीज हुई थी, जबकि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज़ हुई थी. ये एक एक्शन से भरपूर फिल्म थी. वहीं, बैड बॉय के बारे में बात करें तो इसमें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी है. निर्माता साजिद की बेटी अमरीन, नमाशी के अपोजिट है. दोनों को लेकर राजकुमार संतोषी ने कहा, दोनों सेट पर आज्ञाकारी और अनुशासित थे.

Also Read: IMDb Most Awaited Indian Movies की लिस्ट से गायब दिखी सलमान खान की मूवी Tiger 3, गदर 2 के लिए बेताब दिखे फैंस
भोला को लेकर राजकुमार संतोषी ने कही ये बात

कुछ समय पहले राजकुमार संतोषी ने अजय देवगन की फिल्म भोला की तारीफ करते हुए कहा था, मैंने अजय देवगन को चार फिल्मों – खाकी, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, हल्‍ला बोल और लज्जा में निर्देशित किया है. वह एक निर्देशक और बेहतरीन अभिनेता हैं. वह खुद को चरित्र में बदल लेते हैं. वह अपने निर्देशक पर भरोसा करते हैं और हर तरह से जाते हैं. वह अपने सह-अभिनेताओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए भी समर्थन करते हैं. वह बहुत सुरक्षित अभिनेता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >