राजकुमार संतोषी ने सालों बाद बताया क्यों फ्लॉप हुई Andaz Apna Apna फिल्म, बोले- न तो सलमान न ही आमिर ने कुछ…

Rajkumar Santoshi on Andaz Apna Apna failure: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना अपना तो लगभग सभी ने देखी होगी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब सालों बाद राजकुमार संतोषी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Rajkumar Santoshi on Andaz Apna Apna failure: साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी की कल्ट कॉमेडी अंदाज अपना अपना में सलमान खान और आमिर खान ने रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर के साथ अभिनय किया था. फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन नहीं किया हो, लेकिन दर्शकों को ये जरूर पसंद आई. फिल्म के फ्लॉप होने पर अब सालों बाद राजकुमार संतोषी ने चुप्पी तोड़ी है.

राजकुमार संतोषी ने अंदाज अपना अपना को लेकर कही ये बात

अंदाज अपना अपना की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर, राजकुमार संतोषी ने आजतक को बताया कि लोगों ने फिल्म पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि सलमान ने अपनी पहली हिट मैंने प्यार किया की थी, जो एक रोमांटिक फिल्म थी, जबकि अंदाज अपना अपना नहीं थी. उन्होंने कहा, “अंदाज अपना अपना पूरी तरह से अलग कहानी थी, इसमें रोमांस से ज्यादा कॉमेडी, एडवेंचर और ह्यूमर था. यह एक अनूठी फिल्म थी, मुझे याद नहीं है कि मैंने अंदाज अपना अपना से पहले ऐसी कोई फिल्म देखी हो. लोगों को इस फिल्म को समझने में समय लगा. 29 साल पहले जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब वितरक भी नए कलाकार थे.”

सलमान-आमिर की वजह से फ्लॉप हुई अंदाज अपना अपना

फिल्म निर्माता ने यह भी कहा कि “न तो सलमान और न ही आमिर फिल्म का प्रचार करने के लिए शहर में थे.” उन्होंने कहा कि वह भी कहीं और शूटिंग कर रहे थे और फिल्म का प्रचार नहीं कर सकते थे. मीडिया के साथ भी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जो कुछ करना था, वो भी नहीं हो सका. डिस्ट्रीब्यूटर्स भी काफी नाराज थे. राजकुमार संतोषी ने रीमेक पर काम करने की किसी भी संभावना को भी खारिज कर दिया और कहा कि इसमें कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि “फिल्म आज भी ताजा दिखती है, जो भी इस सदाबहार फिल्म का रीमेक बनाने की कोशिश करेगा, वह डूब जाएगा, क्योंकि ऐसी फिल्म बनाना संभव नहीं है.

Also Read: राजकुमार संतोषी ने ‘गांधी वर्सेज गोडसे’ फिल्म के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों को सच से कोई…
अंदाज अपना अपना का रीमेक

इस साल की शुरुआत में, राजकुमार ने एक इंटरव्यू में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की थी और अंदाज अपना अपना रीमेक पर विस्तार से अपने विचार साझा किए थे. उन्होंने कहा था, “लोग अक्सर मुझसे अंदाज अपना अपना का रीमेक बनाने के लिए कहते हैं, लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि मैं इसका रीमेक नहीं बना सकता. मैं शायद उसी शैली में एक और फिल्म बना सकता हूं, लेकिन यह अंदाज अपना अपना नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >