Raid 2 के निर्देशक ने रितेश देशमुख को खलनायक बनाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वह एक शानदार…

Raid 2: अजय देवगन और वाणी कपूर की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर ‘रेड 2’ आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में खलनायक की भूमिका रितेश देशमुख निभा रहे हैं. इस बीच फिल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने रितेश को खलनायक की रोल में कास्ट करने पर बात की है.

Raid 2: अजय देवगन स्टारर एक्शन-थ्रिलर ‘रेड 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता की ओर से किया गया है, जिसमें इस बार सौरभ शुक्ला के साथ मुख्य खलनायक रितेश देशमुख हैं. रितेश अक्सर फिल्मों में कॉमेडी करते दिखे हैं, लेकिन जब भी वह बड़े पर्दे पर नकरात्मक भूमिका अदा किए हैं तब दर्शकों का दिल जीत लिए हैं. इस बीच अब फिल्म के निर्देशक ने रितेश देशमुख को खलनायक बनाने पर बात की है.

रितेश देशमुख को कास्ट करने पर क्या बोले निर्देशक?

‘रेड 2’ के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने रितेश देशमुख को कास्ट करने के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे कुछ समय से रितेश का काम पसंद आ रहा है. हम जानते हैं कि वह कॉमिक भूमिकाओं में, मराठी फिल्मों में नायक के रूप में और यहां तक ​​कि खलनायक की भूमिकाओं में भी एक शानदार अभिनेता हैं. वह वास्तव में एक शानदार कलाकार हैं. पिछले साल मैंने उनके साथ एक सीरीज में काम किया था जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी, तब से वह मेरे दिमाग में थे, मैंने तय किया था कि मैं भविष्य में फिर से उनके साथ काम करूंगा.”

स्क्रिप्ट सुनने के बाद रितेश का रिएक्शन

उन्होंने आगे बताया, “जब ‘रेड 2’ की स्क्रिप्ट तैयार हो गई और मुझे यह स्पष्ट हो गया कि खलनायक कौन है और कैसा है? साथ ही उसका सफर कैसा है, तो मैंने उससे मुलाकात की और स्क्रिप्ट सुनाई.” निर्देशक ने फिर स्क्रिप्ट सुनने के बाद रितेश की प्रतिक्रिया को साझा करते हुए कहा, “उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई, उन्हें अपना किरदार पसंद आया और इसी तरह वे इसमें शामिल हुए और मुझे बहुत खुशी है कि वे फिल्म में खलनायक हैं”.

रेड 2 के बारे में…

‘रेड 2’ का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है. वहीं, फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है और यह पैनोरमा स्टूडियोज का प्रोडक्शन है. राज कुमार गुप्ता की निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं.

यह भी पढ़े: Raid 3: ‘रेड 2’ की रिलीज से 1 दिन पहले कंफर्म हुआ पार्ट 3, मेकर्स ने कहा- निश्चित रूप से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >