Raid 2 Review: अजय देवगन की रेड 2 देखने लायक है या नहीं, मिले इतने स्टार्स, टिकट लेने से पहले पढ़ें रिव्यू

Raid 2 Review: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन साल 2018 की ब्लॉकबस्टर रेड के मोस्ट अवेटेड सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर चुुके हैं. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अजय आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में अपनी शक्तिशाली भूमिका को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं. मूवी का रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं कैसी है ये फिल्म.

Raid 2 Review: राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 की रिलीज हो गई हैं. इसमें सिंघम स्टार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं रितेश विलेन के तौर पर एक दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है. तमन्ना भाटिया एक डांस नंबर में स्पेशल कैमियो करती दिखाई देंगी. मूवी का पहला रिव्यू सामने आ चुका है. टिकट बुक करने से पहले जरूर पढ़ें कैसी है फिल्म.

रेड 2 का रिव्यू आया सामने

ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन के अनुसार, “इस हिंदी भाषा की क्राइम थ्रिलर में एक भ्रष्टाचार विरोधी आयुक्त बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग ऑपरेशन की जांच करता है.” अजय देवगन की रेड 2 का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ”#Raid2Review… 4.5 / 5, जरूर देखें. पिछले भाग से बहुत अलग, रोमांचकारी, अजय देगवन की एक्टिंग लाजवाब है. #RiteshDeshmukh का अभिनय टॉप केटगरी का है. कुल मिलाकर अच्��ी फिल्म है, मस्ट वॉच.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”Cbfc स्क्रीनिंग में शामिल हुए #Raid2 मूवी रिव्यू… पावरफुल, 4 से ज्यादा रेटिंग डिजर्व करती है. एक उतकृष्ट फिल्म को जरूर मिस न करें.”

भ्रष्टाचार और काले धन की दुनिया को दिखाती है रेड 2

एक एक्स यूजर ने और लिखा, ”रेड 2 सस्पेंस, देशभक्ति और इंटेंस ड्रामा का एक शक्तिशाली मिश्रण है. अजय देवगन एक बार फिर निडर आईआरएस अधिकारी के रूप में चमकते हैं, जो आसानी से ताकत, बुद्धिमत्ता और नैतिक अखंडता को दर्शाते हैं. कहानी भ्रष्टाचार और काले धन की दुनिया में गहराई से उतरती है. कहानी सटीक और आकर्षक है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक अपनी सीटों के किनारे पर रखती है. डायलॉग्स प्रभावशाली हैं, और निर्देशन रोमांचकारी सीन्स सुनिश्चित करता है.”

सीक्वल में क्या दिखेगा खास

सीक्वल में, दांव तब और बढ़ जाता है, जब अमय पटनायक अपनी 75वीं छापेमारी करते हैं और 4,200 करोड़ रुपये से अधिक का काला धन उजागर करते हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आते हैं. तीव्र टकराव होते हैं और न्याय और शक्ति के बीच कभी न खत्म होने वाला संघर्ष होता है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Preview: अजय देवगन की रेड 2 दोहराएगी ब्लॉकबस्टर इतिहास? ओपनिंग डे पर टिंकी नजरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >